फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   university chunav 1

12 में से छह पदों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते 

Fri, 16 Dec 2016 01:11 AM IST
12 में से छह पदों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते 
12 में से छह पदों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते  Updated Fri, 16 Dec 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
university chunav 1
12 में से छह पदों पर निर्दलीय प्रत्याशी जीते  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आवासीय परिसर के छात्रसंघ चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशियों ने छात्र संगठनों को जोर का झटका दिया है। कुल 12 पदों में से छह पर निर्दलीय प्रत्याशी काबिज हुए। दो समाजवादी छात्रसभा (सछास) की शहर इकाई और दो सछास की जिला इकाई के हिस्से आए। एक पद पर एनएसयूआई और एक पर एबीवीपी का प्रत्याशी जीता।
एबीवीपी मुख्य पदों पर जगह नहीं बना पाई। उसके हिस्से केवल एक संकाय प्रतिनिधि का पद आया। तीन संकायों के प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित घोषित हो गए थे। यहां टक्कर कम थी। चार संकायों का चुनाव हुआ। प्रत्येक संकाय से दो-दो प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। एबीवीपी से अलग होकर कुछ छात्रों ने निर्दलीय पैनल बनाया था। इसमें अध्यक्ष पद के विजेता गौरव शर्मा और संयुक्त सचिव पद के विजेता चंद्रमोहन सिंह शामिल हैं। इस पैनल के प्रत्याशियों ने संकाय प्रतिनिधि का चुनाव भी जीता। 
विज्ञापन


पद    विजेता    संगठन 
अध्यक्ष    गौरव शर्मा    निर्दलीय 
उपाध्यक्ष    रजत मलिक    एनएसयूआई 
महासचिव    लेखा रानी    सछास (शहर इकाई के पैनल से)
संयुक्त सचिव    चंद्रमोहन सिंह    निर्दलीय 
पुस्तकालय सचिव    ललित त्यागी    सछास (जिला इकाई के पैनल से)

जैव विज्ञान संकाय प्रतिनिधि    आशीष यादव    सछास (शहर इकाई के पैनल से)
अभियांत्रिकी संकाय प्रतिनिधि    कुलदीप सोनकर    एबीवीपी
विज्ञान संकाय प्रतिनिधि    जितेंद्र कुमार    निर्दलीय
ललित कला संकाय प्रतिनिधि    शुभम चौधरी    निर्दलीय   
गृह विज्ञान संकाय प्रतिनिधि    शिवाली गुप्ता (निर्विरोध)    निर्दलीय 
कला संकाय प्रतिनिधि    सुखदेव (निर्विरोध)    निर्दलीय
प्रबंधन संकाय प्रतिनिधि अथर्व त्रिवेदी (निर्विरोध)    सछास (जिला) 

------------------------

किसको मिले कितने वोट
अध्यक्ष पद 
प्रत्याशी    संगठन    मत 
गौरव शर्मा    निर्दलीय    423
दुर्गेश कुमार यादव    एनएसयूआई    277
शिवम दुबे    सछास (शहर)    230
राहुल यादव    सछास (जिला)    142
रश्मि    एबीवीपी    139
रवि कुमार    निर्दलीय    37

उपाध्यक्ष पद 
प्रत्याशी    संगठन    मत 
रजत मलिक    एनएसयूआई    282
कीर्ति पांडेय    सछास (जिला)    270
साक्षी अग्रवाल    सछास (शहर)    243 
दीप्ति गोयल    एबीवीपी    186    
तरुन यादव    निर्दलीय    172
मो. हैदर अली    निर्दलीय    74

महासचिव पद 
प्रत्याशी    संगठन    मत 
लेखा रानी    सछास (शहर)    429
मोहित सोलंकी    एबीवीपी    361
संजय सागर    एनएसयूआई    306
राहुल सिकरवार    सछास (जिला)    131    

संयुक्त सचिव पद
प्रत्याशी    संगठन    मत 
चंद्रमोहन सिंह    निर्दलीय    333
पुष्पेंद्र सिंह तोमर    एबीवीपी    306
सोहिल    सछास (जिला)    203
ऋषभ बंसल सछास (शहर)    183
रविंद्र सिंह    एनएसयूआई    149

पुस्तकालय सचिव 
प्रत्याशी    संगठन    मत 
ललित त्यागी    सछास (जिला)    329
समर्थ खंडेलवाल    एबीवीपी    319
उपेंद्र चौधरी    निर्दलीय    315
विशाल सिंह    सछास (शहर)    181


संकायों के परिणाम 
जैव विज्ञान संस्थान में आशीष यादव को 95 और मनोज कुमार को 46 मत मिले। विज्ञान संकाय में जितेंद्र कुमार को 164 और मुवीन खान को 102 मत मिले। अभियांत्रिकी संकाय में कुलदीप सोनकर ने 150 और नरेंद्र सिंह ने 120 मत प्राप्त किए। ललित कला संकाय में शुभम चौधरी को 43 और रजत यादव को 22 मत प्राप्त हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed