फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   University: Change of exam center caught in copying

विविः नकल में पकड़े गए परीक्षा केंद्र हटाए

Sat, 31 Jul 2021 02:21 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
University: Change of exam center caught in copying
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर की मुख्य परीक्षा में नकल में पकड़ गए तीन परीक्षा केंद्रों के खिलाफ कार्रवाई गई है। यहां से परीक्षा केंद्र हटाकर दूसरे कॉलेज में बनाया गया है। परीक्षार्थियों को संबंधित तीनों परीक्षा केंद्रों पर एक महज एक परीक्षा देनी होगी। दो अगस्त और आगे की परीक्षाएं परिवर्तित परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएंगी। प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय के निर्देश पर परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव की ओर से कार्यालय आदेश जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी इसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर देख सकते हैं। शनिवार की परीक्षा के दौरान केंद्र पर भी परीक्षार्थियों को बदलाव की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

कृष्णा कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, बमरौली कटारा (कोड-0147) से परीक्षा केंद्र हटाकर दयानंद आर्य वैदिक महाविद्यालय, कुंडौल (कोड-0179) को केंद्र बनाया गया है। कृष्णा कॉलेज में श्रीमती इलाइची देवी महाविद्यालय, हौद बरौली गुज्जर, जेएसएसएम डिग्री कॉलेज, बमरौली कटारा, देवी सिंह महाविद्यालय, मझरा, धनुला कलां और एसएसआर कॉलेज, कुंडौल का परीक्षा केंद्र था। वहीं, बोहरे नारायण सिंह आर्य महाविद्यालय, गढ़ी खांडा, बलदेव, मथुरा को हटाकर यहां के परीक्षार्थियों को दो कॉलेजों में आवंटित किया गया है। गुलकंदी लालाराम महाविद्यालय पतलोनी के परीक्षार्थी दो अगस्त से डीएनवी कॉलेज, सादाबाद रोड, जतौरा बल्देव में परीक्षा देंगे। एसएमडी कॉलेज, सुखदेव बुर्ज, अकोस, एसआर कॉलेज, इंदावली, बलदेव और श्री फतेह सिंह डिग्री कॉलेज, नगला रायसिंह, पचावर का परीक्षा केंद्र श्रीमती लीला देवी कॉलेज, मंगना, बलदेव, मथुरा में बनाया गया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर के मुताबिक ममता डिग्री कॉलेज, सादाबाद रोड, जलेसर, एटा को हटाकर श्री एसएस मेमोरियल डिग्री कॉलेज, मानिकपुर हाथरस को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। ममता डिग्री कॉलेज में कुंवर देवेंद्र पाल सिंह, मेमोरियल डिग्री कालेज, नगला ऊदी, श्रीमती निर्मला देवी मुलायम सिंह महाविद्यालय, देवकरनपुर, जलेसर, चौधरी तुतराम सिंह महाविद्यालय ब्रिजपुर चांदा, अवागढ़ रोड, जलेसर, कुंवर शकूर खान डिग्री कॉलेज, जलेसर रोड साकरा, शैलेश कॉलेज, बधनपुर, जलेसर, श्रीमती रामा देवी जगदीश प्रसाद महाविद्यालय, सराय नीम, जलेसर और चौधरी नवाब सिंह प्रधान महाविद्यालय, नगला चांद, जलेसर का परीक्षा केंद्र था। कॉलेजों के परीक्षार्थी दो अगस्त से एसएस मेमोरियल डिग्री कॉलेज, मानिकपुर में परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed