फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   University BSc 3rd year question papers out one hour before the exam in Agra

आगरा में बीएससी के दो पेपर आउट: विश्वविद्यालय प्रशासन ने निरस्त की परीक्षा, जांच के लिए समिति का गठन

Wed, 11 May 2022 01:34 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 11 May 2022 01:34 PM IST
सार

आगरा में बीएससी तृतीय वर्ष का गणित और जंतु विज्ञान का प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले लीक हो गया। दोनों विषयों के प्रश्नपत्र छात्रों के मोबाइल फोन में मिले हैं। आगरा कॉलेज के बाहर से इन छात्रों को पकड़ा गया है। 

विज्ञापन
University BSc 3rd year question papers out one hour before the exam in Agra
कॉलेज प्राचार्य से जानकारी लेते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के दौरान बुधवार को बीएससी तृतीय वर्ष के गणित और जंतु विज्ञान विषय के प्रश्नपत्र आउट हो गए। परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले परीक्षार्थियों के मोबाइल पर प्रश्नपत्र पहुंच गया था। आगरा कॉलेज के बाहर झुंड में बैठकर परीक्षार्थी मोबाइल में प्रश्नपत्र देख रहे थे और उसके उत्तर तलाश रहे थे। प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम ने इनको पकड़ा। पुलिस को बुला लिया। मोबाइल में प्रश्नपत्र मिले। परीक्षा शुरू होने पर जो प्रश्नपत्र दिया गया, आउट प्रश्नपत्र भी वही था। जानकारी होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा निरस्त कर दी। 

विज्ञापन


बीएससी तृतीय वर्ष की गणित और जंतु विज्ञान विषय की परीक्षा सुबह 11:30 बजे से (द्वितीय पाली में) थी। करीब 10:30 बजे परीक्षार्थियों के मोबाइल नंबरों पर प्रश्नपत्र पहुंच गए। यह जानकारी आगरा कॉलेज प्रशासन को मिली। प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य कॉलेज के बाहर निरीक्षण के लिए करीब 11:45 बजे पहुंचे। कई झुंडों में परीक्षार्थी बैठे और खड़े हुए थे। मोबाइल पर प्रश्नपत्र देखकर रहे थे। 

विज्ञापन

10 परीक्षार्थी पकड़े गए 

प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों ने करीब 10 परीक्षार्थियों को पकड़ा। छह मोबाइल बरामद किए। मोबाइल में बीएससी तृतीय वर्ष के गणित और जंतु विज्ञान द्वितीय प्रश्नपत्र था। सूचना एसपी सिटी विकास कुमार फोर्स के साथ और एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह भी पहुंच गए। पुलिस ने प्रॉक्टोरियल बोर्ड की ओर से पकड़े गए परीक्षार्थियों के नाम और नंबर नोट किए। परीक्षार्थियों को परीक्षा दिलवाई गई।  

विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा निरस्त की 

बुधवार को तीसरी पाली में बीएससी द्वितीय वर्ष की गणित और जंतु विज्ञान विषय की परीक्षा हुई। विश्वविद्यालय प्रशासन को सूचना मिली कि द्वितीय का वर्ष प्रश्नपत्र भी आउट हुआ है। इसके बाद बीएससी द्वितीय वर्ष की गणित व जंतु विज्ञान विषय की परीक्षाएं भी निरस्त कर दी गईं। 

20 जून को कराई जाएंगी निरस्त परीक्षाएं 

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने बताया कि 11 मई को दूसरी और तीसरी पाली में हुई बीएससी तृतीय वर्ष और द्वितीय वर्ष के गणित और जंतु विज्ञान के प्रश्नपत्रों के आउट होने की सूचना मिली। प्रभारी कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक की। 

उनके निर्देश पर दोनों पाली की संबंधित परीक्षाएं निरस्त कर दी गई हैं। चार सदस्यीय जांच समिति बनाई गई है। प्रभारी कुलपति ने मामले में एफआईआर कराने के निर्देश दिए हैं। निरस्त की गईं परीक्षाएं 20 जून को उसी पाली में और उन्हीं परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed