फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   University: After August 14, examination of disadvantaged students will be held

विविः 14 अगस्त के बाद वंचित छात्रों की परीक्षा कराई जाएगी

Sun, 25 Jul 2021 02:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
University: After August 14, examination of disadvantaged students will be held
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा 2020-21 का फॉर्म भरने से वंचित रह गए छात्रों की परीक्षा 14 अगस्त के बाद कराई जाएगी। इस प्रकरण को परीक्षा समिति में रखकर निर्णय लिया जाएगा। जल्द ही परीक्षा समिति कराई जाएगी।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने बताया कि छात्र हित में परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रह गए छात्रों की विशेष परीक्षा कराई जाएगी। बीएएमएस, विधि, बीएड व अन्य पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं लंबित हैं, उन्हीं के साथ विशेष मुख्य परीक्षा भी कराई दी जाएगी। परीक्षा समिति के निर्णय के बाद परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया खोल दी जाएगी। 24 जुलाई से शुरू हुई परीक्षा की तैयारियां पहले से कर ली गई थीं, इसलिए परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रह गए छात्रों को मौका नहीं दिया गया।
विज्ञापन

आगरा। प्रो. आलोक कुमार राय का कहना है कि शैक्षणिक सत्र 2020-21 के छात्रों की इसी सत्र में परीक्षा होगी और परिणाम भी मिलेगा। सत्र प्रभावित नहीं होगा। फार्म भरने से वंचित रह गए छात्र परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में अपना प्रार्थनापत्र भी दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य परीक्षाएं शासन की ओर से दिए गए समयावधि में कराई जा रही हैं, परिणाम भी उसी के अनुरूप जारी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा। प्रभारी कुलपति का कहना है कि परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन अप्रैल को शुरू हुई थी। इसके बाद तीन बार तारीख बढ़ाई जा चुकी है। एक मई, 25 मई, तीन जून और अंत में 11 जुलाई आखिरी तारीख निर्धारित की गई थी। इस अवधि में स्नातक व परास्नातक अंतिम वर्ष के 1,59,836 छात्रों ने और स्नातक द्वितीय, तृतीय वर्ष और परास्नातक अंतिम वर्ष के 2,66,220 छात्रों ने परीक्षा फार्म भरा। इनकी मुख्य परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं।

आगरा। प्रो. आलोक कुमार राय ने कहा कि विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के लिए 90 फीसदी परीक्षा केंद्र शासन के मानकों के अनुरूप बनाए गए हैं। जिन कॉलेजों के केंद्र पारस्परिक बने हुए, उनमें दूसरे जिलों के शिक्षकों को पर्यवेक्षक बनाकर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed