फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   univercity

बवाल के बाद छात्रसंघ चुनाव स्थगित

Wed, 09 Nov 2016 12:59 AM IST
बवाल के बाद छात्रसंघ चुनाव स्थगित
बवाल के बाद छात्रसंघ चुनाव स्थगित Updated Wed, 09 Nov 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
univercity
काली सूची में शामिल 17 कालेज भी बने सेंटर - फोटो : अमर उजाला
डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में प्रत्याशियों के नामांकन खारिज किए जाने के बाद एनएसयूआई ने मंगलवार को पूरे दिन खंदारी कैंपस में हंगामा किया। समाजवादी छात्रसभा भी सड़क पर आ गई। छात्र संगठनों के रवैये को देखते हुए शाम को चुनाव स्थगित कर दिया गया। इसका एबीवीपी ने विरोध किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कार्यकर्ताओं को दौड़ाकर पीटा।
विज्ञापन

12 नवंबर को प्रस्तावित छात्रसंघ चुनाव के लिए सोमवार को 12 पदों के सापेक्ष 38 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। जांच के बाद नौ के नामांकन खारिज कर दिए गए। इसमें एनएसयूआई का पूरा पैनल बाहर हो गया। अधिकतर प्रत्याशियों का सेमेस्टर परीक्षा में बैक आया है। वहीं समय पर फीस जमा न होने के कारण समाजवादी छात्रसभा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी का नामांकन स्वीकार ही नहीं किया गया था। एनएसयूआई विश्वविद्यालय के निर्णय के विरोध में उतर आई। 
विज्ञापन

सुबह एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जबरन विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस में प्रवेश किया। एनएसयूआई के तीन दावेदार और एक निर्दलीय दावेदार (सभी के नामांकन खारिज हुए हैं) पानी के टंकी पर चढ़ गए। कार्यकर्ता नारेबाजी करने लगे। विश्वविद्यालय प्रशासन, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों समझाने के बाद टंकी से छात्र शाम तक उतरे नहीं। इस दौरान कैंपस में भी संगठनों के कार्यकर्ता पहुंच गए। इस पर चुनाव स्थगित करने की सूचना जारी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एबीवीपी ने चुनाव स्थगन का विरोध किया। मौके पर मौजूद पुलिस ने जमकर लाठी भांजी। विरोध में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कैंपस के बाहर और हरीपर्वत थाने में प्रदर्शन किया। एमजी रोड पर जाम लगाया। विवि के चीफ प्रॉक्टर प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि छात्र संगठनों व बाहरी छात्रों द्वारा परिसर में शांति एवं कानून व्यवस्था बिगाड़ने पर चुनाव स्थगित किया है। आगे लिंगदोह समिति की सिफारिशों के आधार पर ही चुनाव होंगे। पानी की टंकी पर चढ़ने वालों और उन्हें उकसाने वालों के खिलाफ तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed