केंद्रीय राज्यमंत्री का सपा मुखिया पर तंज: एसपी सिंह बघेल ने अखिलेश यादव को बताया 'ट्विटर पुत्र'
केंद्रीय न्याय एवं विधि राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए उन्हें ट्विटर पुत्र करार दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय न्याय एवं विधि राज्यमंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने कहा है कि सपा संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जमीनी नेता थे। यही कारण था कि उन्हें धरती पुत्र कहा गया और अखिलेश यादव महज ट्विटर पर नजर आते हैं। इसलिए यह ट्विटर पुत्र हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री मंगलवार को फिरोजाबाद में महर्षि वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम में पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद उन्होंने पत्रकार वार्ता में यह बयान दिया।
एसपी सिंह बघेल ने कहा कि डॉ. लोहिया ने कहा था कि जिंदा कौमें कभी शांत नहीं बैठती हैं। उनका कहना था कि चर्चा, पर्चा और खर्चा हमेशा करते रहना चाहिए लेकिन अखिलेश यादव ने ऐसा कुछ नहीं किया। पौने पांच वर्ष वह शांत बैठे रहे और अब चुनाव आते ही सक्रिय हो गए।
अखिलेश यादव के चार सौ सीटें जीतने के बयान पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि उनका सामान्य ज्ञान ठीक नहीं है। उनके दो गैर जिम्मेदाराना बयान आए। पहला यह की वैक्सीन भाजपाई है और बाद में पिता-पुत्र दोनों ने वैक्सीन लगवा ली। इसके बाद दूसरा चार सौ विधानसभा जीतने वाला बयान है।
किसानों से बात करने को तैयार सरकार- केंद्रीय राज्यमंत्री
किसानों के आंदोलन पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों से बात करने को तैयार हैं, लेकिन तीनों कानूनों को काला बताकर वापस लेने की बात पर अड़ना गलत है। इससे पूर्व महर्षि वाल्मीकि जयंती की पूर्व संध्या पर सरोजनी नायडू स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण लिखने के साथ सामाजिक समरसता का संदेश दिया था। उनकी जयंती मनाने के कार्यक्रम में शामिल होकर हम खुद को धन्य मान रहे हैं।
भाजपा सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन, मेयर नूतन राठौर, भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार, पूर्व महानगर अध्यक्ष कन्हैयालाल गुप्ता, महेंद्र बंसल, सुभाष गोला, रविंद्र शर्मा ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में राहुल चौधरी, सरमन चौधरी, अजय वाल्मीकि, मोहन, ब्रजेश कुमार, रोहित, दीपक, अभिषेक कुमार, सोनू, टीटू आदि शामिल रहे।