फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Union Minister of State Ramdas Athawale participated in Constitution Samman Conference in Agra.

UP: महाराष्ट्र को दोनों भाई कर रहे बदनाम...रामदास आठवले बातों-बातों में कह गए बड़ी बात, जानें किस ओर था इशारा

Mon, 04 Aug 2025 11:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 04 Aug 2025 11:04 AM IST
सार

आरपीआई आठवले के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री ने संविधान सम्मान सम्मेलन में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यूपी में खोई सियासी जमीन वापस पाने तक नहीं रुकेंगे।

विज्ञापन
Union Minister of State Ramdas Athawale participated in Constitution Samman Conference in Agra.
राज्य मंत्री रामदास आठवले - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सामाजिक न्याय व अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास आठवले रविवार को सूरसदन में आयोजित संविधान सम्मान सम्मेलन में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि यूपी में एक समय आरपीआई सत्ता का हिस्सा बनती थी। पार्टी दोबारा उस खोई सियासी ताकत पाने तक नहीं रुकेगी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और महाराष्ट्र में चल रहे मराठी-हिंदी सियासी विवाद पर तंज कसते हुए नाराजगी जताई। वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती को आरपीआई में शामिल होने का ऑफर दे दिया।
विज्ञापन


रविवार दोपहर पार्टी की ओर से आयोजित कार्यक्रम के दौरान आठवले ने कहा कि एक समय यूपी में पार्टी के चार-चार मंत्री होते थे। चौधरी चरण सिंह की सरकार के समय अकेले आगरा से ही चार विधायक चुनकर यूपी विधानसभा पहुंचे थे। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के सिद्धांतों पर चलकर पार्टी उसी ताकत को फिर से हासिल करने के लिए काम करेगी।
विज्ञापन

 

इससे पहले उन्होंने विपक्ष के संविधान में बदलाव के नैरेटिव पर पलटवार करते हुए कहा कि जबतक वह जीवित हैं, संविधान के मूल ढांचे में कोई बदलाव या छेड़छाड़ नहीं हो सकती। महाराष्ट्र में हिंदी और मराठी को राजनीतिक मुद्दा बताया। कहा कि बाबा साहब के बनाए संविधान में सामाजिक न्याय के साथ आर्थिक न्याय सबको दिलाने पर जोर दिया गया है। बोले, यह एक डेमोक्रेटिक संविधान है जिसमें वन मैन, वन वोट, वन वैल्यू है।
विज्ञापन

राहुल झूठ बोलते हैं, कांग्रेस ने दिया धोखा
आठवले ने कहा कि बाबा साहब का संविधान न होता तो आज मैं मंत्री नहीं बन पाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्री पद के लिए चुना। कांग्रेस ने कई बार धोखा दिया। तीन बार मंत्री बनने के बाद चौथी बार भी मंत्री बनने की बात कही। राहुल गांधी और अखिलेश यादव संविधान को लेकर अफवाह फैलाते हैं। वहीं, मोदी शपथ लेते हैं तो उसी संविधान को माथे से लगाते हैं। उन्होंने कहा कि जो संविधान बदलेगा, उसका हम सत्यानाश कर देंगे या जान दे देंगे। अरुण जेटली के दबाव बनाने के झूठ की कहानी की सच्चाई भी जनता के सामने आ चुकी है।
विज्ञापन

बहुजन के लिए काम करना ही होगा
मंत्री ने कहा कि जो बहुजन और संविधान के लिए काम करेगा, उसे पार्टी में पद दिया जाएगा। प्रदेश व मंडल के बाद जिला और बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत किया जाएगा। चुटकी लेते हुए उन्होंने कहा कि मायावती यहां की बहन हैं। अगर वह पार्टी को मजबूत करें और आगे बढ़ाने का काम करें तो उन्हें भी पार्टी अच्छा पद देगी।

आगरा ने दिया जय भीम का नारा
आठवले ने कहा कि पूरे देश में जय भीम का नारा सबसे पहले आगरा ने ही बुलंद किया था। आगरा मेरे दिल में बसता है, क्योंकि आगरा में बाबा साहब डाॅ. भीमराव आंबेडकर और उनके संविधान को मानने वाला एक बड़ा वर्ग रहता है। पार्टी की जड़ें आज भी यहां गहरी हैं। आरपीआई प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता के नेतृत्व में आरपीआई आगरा में अपनी खोई जमीन को पाने में जुटी है।
 

महाराष्ट्र को दोनों भाई कर रहे बदनाम
 मराठी और हिंदी भाषा के मुद्दे पर महाराष्ट्र में चल रहे विवाद पर केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने उद्धव व राज ठाकरे को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे के जरिये दोनों भाई महाराष्ट्र और मुंबई को बदनाम कर रहे हैं। मराठी का सम्मान होना चाहिए लेकिन उसकी वजह से दूसरी भाषा बोलने वालों का अपमान नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि देश की इकॉनॉमी नहीं कांग्रेस पार्टी डेड हो रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed