{"_id":"610fa2cf8ebc3e7512323dee","slug":"union-minister-of-state-prahlad-patel-offer-prayers-at-shri-krishna-janmabhoomi-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री प्रह्लाद पटेल: श्रीकृष्ण जन्मभूमि के किए दर्शन, गोवर्धन में गिरिराज पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री प्रह्लाद पटेल: श्रीकृष्ण जन्मभूमि के किए दर्शन, गोवर्धन में गिरिराज पूजा
Mon, 09 Aug 2021 12:21 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:21 AM IST
सार
केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने परिवार के साथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि समेत वृंदावन और गोवर्धन के मंदिरों में ठाकुरजी के दर्शन कर पूजा की।
विज्ञापन
गोवर्धन में पूजा करते केंद्रीय राज्यमंत्री प्रह्लाद पटेल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल रविवार को मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने परिवार के साथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि समेत वृंदावन और गोवर्धन के मंदिरों में ठाकुरजी के दर्शन कर पूजा की। इस दौरान श्रीकृष्ण जन्मस्थान संस्थान की प्रबंध-समिति के सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने यमुना नदी को प्रदूषण मुक्त करने की मांग को लेकर केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
प्रह्लाद सिंह पटेल ने सबसे पहले परिवार के साथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन दिए। इसके बाद वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन कर पूजा अर्चना की। वृंदावन ने वह गोवर्धन पहुंचे। यहां सावन की हरियाली अमावस्या पर केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री ने परिवार के साथ गिरिराज महाराज के दर्शन किए।
विज्ञापन
मुकुट मुखारबिंद मंदिर के सेवायत मोहन श्याम शर्मा, रोहित शर्मा ने प्रह्लाद सिंह पटेल को दूध, दही, पंचामृत, रबड़ी, गंगाजल से अभिषेक कराकर गोवर्धन पूजा कराई। प्रबंधन कमेटी के गजेंद्र ने पटुका ओढ़ाकर स्वागत किया। पटेल ने मीडिया से मुखातिब होते हुए बताया कि गिरिराज प्रभु में उनकी गहरी आस्था है। प्रभु के दर्शनों के लिए देश और दुनिया से लाखों लोग यहां आते हैं।
विज्ञापन
यमुना में गिर रहे नालों को बंद कराने की मांग
श्रीकृष्ण जन्मस्थान संस्थान की प्रबंध-समिति के सदस्य गोपेश्वरनाथ चतुर्वेदी ने यमुना नदी में गिर रहे नालों को बंद कराने संबंधी ज्ञापन केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री को सौंपा। इस पर उन्होंने साथ में आए एनएमसीजी के निदेशक देवेंद्र मथुरिया से कोसी ड्रेन, मासूम नगर व कोयला अलीपुर ड्रेन को अभी तक योजना में सम्मिलित न किए जाने का कारण पूछा। साथ ही इसका समाधान कराने के लिए निर्देशित किया।