फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Union Minister of State BL Verma targets Akhilesh Yadav in Firozabad

सपा प्रमुख पर केंद्रीय राज्यमंत्री का निशाना: कहा- अखिलेश यादव से बड़ा झूठ बोलने वाला कोई नहीं

Sun, 27 Mar 2022 10:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 27 Mar 2022 10:00 PM IST
सार

फिरोजाबाद में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ब्रजप्रांत का 62 वां प्रांतीय अधिवेशन रविवार को संपन्न हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद पत्रकार वार्ता में उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा। 

विज्ञापन
Union Minister of State BL Verma targets Akhilesh Yadav in Firozabad
एबीवीपी के प्रांतीय अधिवेशन में शामिल हुए केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। फिरोजाबाद में एबीवीपी के प्रांतीय अधिवेशन के बाद पत्रकार वार्ता में एक सवाल अखिलेश यादव कह रहे हैं शपथ ग्रहण जिस स्टेडियम में हुआ था, उसे सपा ने बनवाया था। इस पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि अखिलेश यादव से बड़ा झूठ बोलने वाला कोई नहीं है।

विज्ञापन


बीएल वर्मा बोले अखिलेश यादव ने कहा था कि वैक्सीन मत लगवाना, लेकिन फिर उनके पिता ही वैक्सीन लगवाने पहुंचे। सपा को परिवारवादी पार्टी कहते हुए कहा कि यह बहुत जल्द ही समाप्तवादी पार्टी होगी। भाजपा के मंत्रिमंडल से कई प्रमुख नेताओं के बाहर हो जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल सधा हुआ है। निष्ठावान कार्यकर्ताओं का ध्यान रखा है।

विज्ञापन

'भारतीय संस्कृति-संस्कारों को आगे बढ़ा रही एबीवीपी'

एबीवीपी के प्रांतीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी युवाओं के बीच जाकर भारतीय संस्कृति व संस्कारों को आगे बढ़ाने के साथ ही पर्यावरण को संरक्षित करने में योगदान दे रहे हैं। जिससे राष्ट्र का निर्माण हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश को आजाद होने के बाद से ही विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने कई आंदोलन किए। स्कूल, कॉलेज में सक्रिय होकर राष्ट्रवाद के पक्ष में आंदोलन किए। पर्यावरण को संरक्षित रखने की दिशा में पहल की। 

'बंगाल में रोहिंग्या करा कर रहे मतांतरण' 

केंद्रीय एससीएसटी आयोग के अध्यक्ष अरुण हलधर ने कहा कि बंगाल में रोहिंग्याओं के द्वारा जिस तरह से मतांतरण कराने का काम किया जा रहा है। विद्यार्थी परिषद इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। इससे पूर्व पालीवाल ऑडिटोरियम में आयोजित अधिवेशन का शुभारंभ केंद्रीय एससीएसटी आयोग के अध्यक्ष अरुण हलधर और केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

अमित अग्रवाल प्रदेश अध्यक्ष, गौरी दुबे बनीं प्रदेश मंत्री 

विद्यार्थी परिषद के अधिवेशन में परिषद की नई कार्यकारिणी का भी चुनाव हुआ। ब्रजप्रांत के अध्यक्ष पद पर आगरा के प्रोफेसर अमित अग्रवाल को दोबारा चुना गया। प्रांत मंत्री एटा की गौरी दुबे चुनी गईं।  डॉ. मनु प्रताप सिंह (आगरा), डॉ.राजीव यादव(बरेली), डॉ. एमएल मौर्या (बदायूं) उपाध्यक्ष चुने गए। प्रदेश सहमंत्री चंद्रजीत यादव (आगरा), प्रियंका तिवारी (आगरा), तेजेंद्र लोधी (कासगंज), रजत जैन (फिरोजाबाद), अंकित पटेल (बदायूं) को चुना गया। 

नगर में निकाली गई शोभायात्रा 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अधिवेशन के समापन अवसर पर नगर में विद्यार्थी परिषद की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। सुभाष तिराहा स्थित जैन मंदिर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा बाईपास रोड से होते हुए कोटला चुंगी चौराहे पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed