फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Union Home Minister Amit Shah wife Sonal Shah visited the Taj Mahal and Hunar Haat in Agra

Agra: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह ने किया ताजमहल का दीदार, हुनर हाट में की खरीदारी

Sat, 21 May 2022 08:56 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 21 May 2022 08:56 PM IST
सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह ने दोपहर में आगरा किला देखा। शाम के समय ताजमहल का दीदार किया। इसके बाद वह हुनर हाट पहुंचीं।  

विज्ञापन
Union Home Minister Amit Shah wife Sonal Shah visited the Taj Mahal and Hunar Haat in Agra
हुनर हाट में सोनल शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की पत्नी सोनल शाह शनिवार को आगरा पहुंचीं। उन्होंने ताजमहल का दीदार किया। आगरा किले में भी भ्रमण किया। इसके बाद वह परिवार के सदस्यों के साथ शिल्पग्राम में आयोजित हुनर हाट पहुंचीं। उन्होंने यहां कई स्टॉलों पर खरीदारी भी की। हुनर हाट में सजी कला प्रदर्शनी के साथ फोटो भी खिंचाए।  

विज्ञापन


सोनल शाह के साथ परिवार के कुछ सदस्य भी आगरा में भ्रमण करने आईं। दोपहर में उन्होंने आगरा किला देखा। शाम के समय ताजमहल का दीदार किया। ताज देखने के बाद वह शिल्पग्राम में पहुंचीं। यहां आयोजित हुनर हाट में उन्होंने कई स्टालों को देखा। उन्हें कई सामान पसंद आ गए तो उनकी खरीदारी भी कर ली। 

विज्ञापन

हुनर हाट में चखा चाट का स्वाद 

हुनर हाट में अमित शाह की पत्नी सोनल शाह ने आगरा की चाट का स्वाद चखा। उनके साथ आए परिजनों ने बाटी-चोखा खाया। इस दौरान उन लोगों ने आर्टिफिशियल फ्लावर और कलात्मक मूर्तियां खरीदीं। कुछ हाथ के बने सामान भी खरीदे। हुनर हाट में मेरा गांव-मेरा देश गेट पर एंट्री के दौरान उन्होंने फोटो भी खिंचवाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed