फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   UP Lok Sabha Election Union Home Minister Amit Shah rally in Kasganj news in Hindi

UP: कासगंज में अमित शाह बोले- एक ओर राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले, दूसरी ओर राम मंदिर बनाने वाले

Sun, 28 Apr 2024 05:25 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 Apr 2024 05:25 PM IST
सार

Amit Shah Kasganj Rally Highlights: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पत्थर मैदान से जनसभा को संबोधित किया। 

विज्ञापन
UP Lok Sabha Election Union Home Minister Amit Shah rally in Kasganj news in Hindi
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Home Minister Amit Shah Kasganj Visit: कासगंज में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि चुनाव में एक ओर राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले हैं तो दूसरी ओर राम मंदिर बनवाने वाले। जनता गोली चलवाने वालों को पूरी तरह से नकार रही है। दो चरण के मतदान में यह पूरी तरह स्पष्ट हो चुका है। भाजपा अभी तक के मतदान में 100  सीटें जीत रही है। उन्होंने सपा, कांग्रेस पर निशना साधते हुए इन दोनों दलों को झूठ की फैक्टरी बताया।
विज्ञापन


विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि "मैं अखिलेश यादव से पूछना चाहता हूं कि आपको प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण मिला था या नहीं? राहुल बाबा को भी पूछना चाहता हूं... सोनिया गांधी को भी मिला, मल्लिकार्जुन खरगे को भी मिला, अखिलेश और डिंपल यादव को भी मिला लेकिन कोई अयोध्या नहीं गया। राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा में जो लोग नहीं गए हैं उन्हें मालूम है कि हम वो लोग हैं जिन्होंने कारसेवकों पर गोली चलाई थी... कारसेवकों पर गोली चलाने वाली पार्टी, समाजवादी पार्टी को वोट देना है या राम मंदिर बनाने के लिए अपनी सरकारें कुर्बान करने वाली पार्टी, भाजपा को वोट देना है, ये निर्णय आपका है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एटा-कासगंज लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी सांसद राजवीर सिंह के समर्थन में चुनावी जनसभा को बारह पत्थर मैदान पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने मंच पर आकर रैली में आए लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया। इसके बाद उन्होंने संबोधन से पूर्व रैली में आए लोगों में जोश भरते हुए नारे लगवाए। शाह ने कहा कि एटा-कासगंज पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यपाल कल्याण सिंह की कर्मभूमि है। उन्होंने राममंदिर के लिए अपनी सरकार को भी त्याग दिया। उन्होंने राममंदिर निर्माण को जो सपना देखा था और जिसके लिए सरकार त्यागी थी वह सपना पीएम मोदी ने साकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा 400 पार का आंकड़ा पार करेगी और यूपी में 80 की 80 सीटें भाजपा जीतेगी। 

उन्होंने कहा कि सपा जिस कांग्रेस की गोद में बैठी हुई है वह पिछड़ों की विरोधी पार्टी है। 70 सालों में कांग्रेस ने पिछड़ों के विरोध का कार्य किया। मंडल कमिशन की रिपोर्ट को दबाकर रखा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की सरकार देश के 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन दे रही है। उन्होंने पीएम मोदी को तीसरी बार जिताने की अपील करते हुए कहा कि 2029 तक फ्री राशन लोगों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीबों को गैस का चूल्हा दिया, नल दिया एवं गरीबों को तीन करोड़ घर दिए। अब तीसरी बार जब सरकार बनेगी तो फिर तीन करोड़ लोगों को घर दिए जाएंगे।

सपा मुखिया अखिलेश यादव को परिवारवादी बताते हुए कहा कि उनका पूरा परिवार चुनाव लड़ रहा है। परिवार में कोई बचा नहीं है। वरना वह यूपी की सभी सीटों पर परिवार के सदस्यों को चुनाव लड़तो। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा देश में भ्रम फैला रहे हैं कि मोदी सरकार आरक्षण की विरोधी है। उन्होंने कहा कि यह मोदी की गारंटी है कि भाजपा आरक्षण नहीं हटाएगी। उन्होंने कहा कि पहले यूपी में लोग दंगों व गुंडों के भय से पलायन कर रहे थे, लेकिन योगी की सरकार में गुंडे पलायन कर रहे हैं। यूपी को मोदी ने विकास से युक्त किया है। पहले 7000 किलोमीटर एक्सप्रेस वे देश में था। अब 12000 किलोमीटर एक्सप्रेस वे की सडक़ है। एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर में बन रहा है। 68 मेडिकल कॉलेज बन गए हैं। 22 बनने वाले हैं।

शाह का किया जोशीला स्वागत
कासगंज। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का भाजपा प्रत्याशी एवं सांसद राजवीर सिंह ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट करके स्वागत किया। वहीं जिलाध्यक्ष केपी सिंह और एटा के जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने बड़ी फूल माला पहना कर केंद्रीय गृह मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी सहित अन्य नेताओं का स्वागत किया।

ये रहे मौजूद
कासगंज। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली के दौरान भाजपा नेता पूर्व ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष एवं एमएलसी रजनीकांत माहेश्वरी, एमएलसी आशीष यादव, विधायक एटा विपिन वर्मा डेविड, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, मारहरा विधायक वीरेंद्र लोधी, पूर्व विधायक ममतेश शाक्य, रज्जन पाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रतनेश कश्यप, लोकसभा प्रभारी नागेंद्र सिंह गामा, जिला प्रभारी पूनम बजाज, हर्षवर्धन आर्य, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र सिंह बघेल, राजवीर भल्ला सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed