{"_id":"61d87da503e1623d7a1ed6af","slug":"unidentified-body-found-woman-body-kasganj-news-agr520545824","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर नहर में फैंका महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या कर नहर में फैंका महिला का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। सहावर के चांडी के निकट गोरहा नहर में एक महिला का शव बरामद हुआ है। महिला की हत्या कर शव फेंके जाने की संभावना जताई जा रही है। महिला की शिनाख्त न हो पाने से पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम गृह में सुरक्षित रखवा दिया है।
ग्रामीणों ने चांडी से एक किमी दूर नहर में एक महिला का शव उतराते देखा। शव देखते ही सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया। उसके शरीर पर चोटों के निशान पाए गए, जिससे संभावना जताई जा रही है कि महिला की हत्या करने के बाद शव को नहर में फेंका गया है। पुलिस ने ग्रामीणों से जानकारी की, लेकिन कोई कुछ नहीं बता सका। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया।
शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों से भी संपर्क किया जा रहा है। यदि 72 घंटे तक शव की शिनाख्त नहीं होती है तो पुलिस उसका पोस्टमार्टम कराएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जो भी आएगा उसके आधार पर कार्रवाई होगी। - राजकुमार, कोतवाली प्रभारी सहावर