{"_id":"5a12fa474f1c1b9e678bccc4","slug":"unidentified-bag-found-near-shrikrishna-janmsthan-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुराः श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर मिला लावारिस बैग, पौन घंटे रही दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुराः श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर मिला लावारिस बैग, पौन घंटे रही दहशत
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 21 Nov 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
बीडीएस तलाशी लेती हुई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के अतिसंवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान के गेस्ट हाउस के द्वार के पास लाल रंग का लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया। दुकानदार और श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्रित हो गई।
सुरक्षाकर्मियों ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुख्यद्वार पर आवागमन को रोक दिया। बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) ने बैग को चेक किया तो संदिग्ध वस्तु की बजाए गर्म कपड़े मिलने पर राहत की सांस ली।
सोमवार को अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान में सायं के दर्शन को श्रद्धालु मुख्य मार्ग होकर गुजर रहे थे। इसी बीच इसी मार्ग के दूसरे साइड पर गेस्ट हाउस के द्वार के बाहर लाल रंग का लावारिस बैग देखकर पीएसी के जवानों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी।

पौन घंटे रही दहशत
जन्मस्थान
- फोटो : अमर उजाला
लावारिस बैग की खबर से श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुख्य मार्ग पर हड़कंप मच गया। दुकानदार और श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना के पौन घंटे बाद बीडीएस की टीम गेस्ट हाउस के द्वार पर पहुंच सकी। बीडीएस ने बैग को चेक किया तो संदिग्ध वस्तु न मिलने पर राहत की सांस ली।
लावारिस बैग में गर्म कपड़े मिले और यह किसके थे इसका पता नहीं चला है। बीडीएस की टीम बैग को कंट्रोल रूम पर ले गई। एसपी सुरक्षा सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि बैग में संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। किसी श्रद्धालु का बैग छूट गया होगा।