फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   unidentified bag found near shrikrishna janmsthan mathura

मथुराः श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर मिला लावारिस बैग, पौन घंटे रही दहशत

Tue, 21 Nov 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 21 Nov 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
unidentified bag found near shrikrishna janmsthan mathura
बीडीएस तलाशी लेती हुई - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के अतिसंवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान के गेस्ट हाउस के द्वार के पास लाल रंग का लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया। दुकानदार और श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्रित हो गई। 
विज्ञापन


सुरक्षाकर्मियों ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुख्यद्वार पर आवागमन को रोक दिया। बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) ने बैग को चेक किया तो संदिग्ध वस्तु की बजाए गर्म कपड़े मिलने पर राहत की सांस ली।
विज्ञापन


सोमवार को अति संवेदनशील श्रीकृष्ण जन्मस्थान में सायं के दर्शन को श्रद्धालु मुख्य मार्ग होकर गुजर रहे थे। इसी बीच इसी मार्ग के दूसरे साइड पर गेस्ट हाउस के द्वार के बाहर लाल रंग का लावारिस बैग देखकर पीएसी के जवानों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पौन घंटे रही दहशत

unidentified bag found near shrikrishna janmsthan mathura
जन्मस्थान - फोटो : अमर उजाला
लावारिस बैग की खबर से श्रीकृष्ण जन्मस्थान के मुख्य मार्ग पर हड़कंप मच गया। दुकानदार और श्रद्धालुओं की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना के पौन घंटे बाद बीडीएस की टीम गेस्ट हाउस के द्वार पर पहुंच सकी। बीडीएस ने बैग को चेक किया तो संदिग्ध वस्तु न मिलने पर राहत की सांस ली। 

लावारिस बैग में गर्म कपड़े मिले और यह किसके थे इसका पता नहीं चला है। बीडीएस की टीम बैग को कंट्रोल रूम पर ले गई। एसपी सुरक्षा सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि बैग में संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। किसी श्रद्धालु का बैग छूट गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed