फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Unemployment: 5411 youth applied to become Panchayat Assistant

बेरोजगारी: 5411 ने पंचायत सहायक बनने को किया आवेदन

Mon, 23 Aug 2021 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Unemployment: 5411 youth applied to become Panchayat Assistant
कासगंज। जनपद के युवा रोजगार के संकट से जूझ रहे हैं। नौकरी का कोई भी मौका सामने आते ही आवेदन करने में जुट जाते हैं। ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक की नियुक्ति के लिए आवेदन मांगे गए थे। मात्र छह हजार रुपये की नौकरी के लिए पद से 13 गुना आवेदन जमा हो गए। आवेदन करने वालों में उच्च शिक्षित भी शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला में 423 ग्राम पंचायतें हैं। इन सभी ग्राम पंचायतों में एक एक पंचायत सहायक की नियुक्ति होनी है। इसके लिए इंटरमीडिएट शिक्षित युवाओं के आवेदन मांगे गए थे। जिला में इन पदों के लिए 5411 आवेदन जमा हुए। आवेदन जमा करने वालों में उच्च शिक्षा प्राप्त बेरोजगार युवा भी शामिल हैं। विभाग ने प्राप्त आवेदनों को ग्राम पंचायत के आधार पर छांटकर संबंधित ग्राम पंचायत में भेजना शुरू कर दिया है। इन आवेदनों के लिए मेरिट बनाने की प्रक्रिया को 24 अगस्त से 31 अगस्त तक पूरा किया जाना है। ग्राम पंचायतों की प्रशासनिक समिति मेरिट बनाने का कार्य पूरा करेगी। इसके बाद मेरिट लिस्ट को जिला स्तर पर भेज दिया जाएगा। जहां से 10 सितंबर तक पंचायत सहायक की नियुक्ति की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed