फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Under the influence of alcohol, two parties fought fiercely with sticks.

Agra News: शराब के नशे में दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे

Fri, 20 Oct 2023 12:14 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 20 Oct 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Under the influence of alcohol, two parties fought fiercely with sticks.
बेवर।मोहल्ला ब्रह्मनान में बुधवार की रात शराब के नशे में दो पक्ष के लोगों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्ष के लोग घायल हुए। झगड़े की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख झगड़ा कर रहे लोग भाग निकले। मामले में दोनों पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।थाना क्षेत्र के मोहल्ला ब्रह्मनान में बुधवार की रात दो पक्ष के बीच मारपीट हुुई थी। एक पक्ष से कशिश दुबे उर्फ करू ने तहरीर दी। बताया कि मोहल्ले के ही श्रेयश गुप्ता उर्फ बाबू, सार्थक गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता ने शराब के नशे में गाली गलौज की। विरोध करने पर उसकी और बचाने आए ताऊ के लड़के अनुज की पिटाई कर दी। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। दूसरे पक्ष से जितेंद्र कुमार ने तहरीर दी है। पुलिस को बताया कि कौशिक दुबे उर्फ करू, रिशू दुबे, बंटी, उमेश चंद्र ने शराब के नशे में आकर गाली गलौज की। मना करने पर घर में घुसकर लाठी डंडे से उसकी पिटाई की। पुलिस ने दोनों पक्ष के घायलों का मेडिकल कराया। मुकदमा दर्ज करने के बाद जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed