फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Under-15 Women's Cricket League: Shreya Yadav's second consecutive century powers Team B to victory

अंडर-15 महिला क्रिकेट लीग: श्रेया यादव के लगातार दूसरे शतक से टीम बी की जीत

Wed, 10 Dec 2025 02:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Under-15 Women's Cricket League: Shreya Yadav's second consecutive century powers Team B to victory
महिला क्रिकेट लीग
आगरा। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन आगरा के तत्वावधान में खेली जा रही अंडर- 15 महिला क्रिकेट लीग के मंगलवार को वायु विहार, स्टार नेक्स्ट क्रिकेट अकादमी खेले गए मुकाबले में टीम बी ने जीत दर्ज की। टीम बी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 35 ओवरों के मैच में टीम बी सभी विकेट खोकर 194 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए श्रेया यादव ने शानदार नाबाद शतक 115 रनों का योगदान दिया।
विज्ञापन

टीम ए ओर से गेंदबाजी करते हुए, दिव्यांशी ने 5 विकेट, सिमरन लोदी ने तीन विकेट, मिनेश ने 1 प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम ए 166 रनों पर ही सिमट गई। टीम के लिए मोहिनी ने 29 वंशिका रघुवंशी ने 23 और बुलबुल चाहर ने 31 रनों का योगदान दिया। टीम बी की ओर से गेंदबाजी करते हुए आराध्या ने 4 विकेट आशी जैन ने 3 विकेट प्राप्त किए।
विज्ञापन


शानदार प्रदर्शन के लिए श्रेया यादव को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। मैच के दौरान गायत्री यादव, सर्वेश भटनागर,अनीस राजपूत, सुमित शर्मा, धीरज उपाध्याय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed