{"_id":"6aa862f912b67bebdb0a567a","slug":"under-15-cricket-navy-ocean-emerge-winners-thanks-to-oms-explosive-innings-agra-news-c-365-1-sagr1045-109828-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-15 क्रिकेट : ओम की तूफानी पारी से नेवी ओशन विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-15 क्रिकेट : ओम की तूफानी पारी से नेवी ओशन विजेता
Tue, 15 Sep 2026 02:41 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 15 Sep 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
ओम को पुरस्कार देते अतिथि
आगरा। ग्वालियर रोड स्थित सूरजभान क्रिकेट ग्राउंड पर सोमवार को अंडर-15 क्रिकेट टूर्नामेंट में नेवी ओशन टाइटंस ने एयर स्काई टाइटंस को सात विकेट से हराया। कप्तान ओम वर्मा की 51 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से खेली गई नाबाद 84 रन की पारी ने टीम को यह जीत दिलाई।
पहले बल्लेबाजी करते हुए एयर स्काई टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 145 रन बनाए। टीम के लिए विराट ने 37, विकास यादव ने नाबाद 26 और मानव सिंह ने 19 रन का योगदान दिया। नेवी ओशन के गेंदबाज अंश शर्मा ने 32 रन देकर दो विकेट झटके, जबकि भानु प्रताप, मनु और वंश शर्मा को एक-एक सफलता मिली। जवाब में, नेवी ओशन टाइटंस ने 15.2 ओवर में तीन विकेट पर 146 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। इसमें कप्तान ओम वर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी और अरविंद राजपूत (नाबाद 20) का उपयोगी साथ रहा।