{"_id":"63c3fc6255e0fd0ab359235d","slug":"uncontrolled-tractor-overturned-two-farmers-buried-in-the-trolley-mainpuri-news-agr560444269-2023-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर ट्राली में दबे दो किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर ट्राली में दबे दो किसान
विज्ञापन
बिछवां।
हन्नूखेड़ा मार्ग पर रविवार की सुबह एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर जिरौली मोड़ के पास पलट गई। ट्रैक्टर में बैठे दो किसान नीचे दब गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को बाहर निकाला। इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
थाना क्षेत्र के गांव जसवंतपुर निवासी किसान नेम सिंह और जानी सिंह रविवार की सुबह अपने आलू ट्रैक्टर ट्राली में लाद कर कुरावली स्थित सब्जी मंडी में बेचने के लिए गए थे। आलू बेचने के बाद किसान वापस गांव लौट रहे थे। ट्रैक्टर ट्राली सुबह करीब 10 बजे जब बछिवां हन्नूखेड़ा मार्ग पर जिरौली मोड़ के पास पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर सड़क के नीचे उतर कर पलट गई। दोनों किसान ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दब गए। चीख पुकार सुनकर घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।