फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uncontrolled canter overturned on the highway, driver injured

Agra News: अनियंत्रित कैंटर हाईवे पर पलटी, चालक घायल

Wed, 29 Apr 2026 02:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled canter overturned on the highway, driver injured
कुबेरपुर। आगरा-फिरोजाबाद नेशनल हाईवे 19 पर मंगलवार सुबह करीब 7 बजे एक कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे चालक घायल हो गया। सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद छलेसर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और एटा के अवागढ़ क्षेत्र के गांव चरथुरा निवासी घायल चालक देवेंद्र दुबे को कुबेरपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। राहगीरों के मुताबिक कैंटर चालक आगरा से चूना लेकर फिरोजाबाद की ओर जा रहा था। तभी गांव बंघारा स्थित जियो रिलायंस पेट्रोल पंप के पास कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया। कैंटर में कुछ सवारियां भी बैठी थीं, जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कैंटर को सड़क किनारे कराकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed