फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   uncontrolled auto collided with divider, four injured

Agra News: अनियंत्रित ऑटो डिवाइडर से टकराया, चार घायल

Fri, 04 Aug 2023 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 04 Aug 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
uncontrolled auto collided with divider, four injured
कासगंज। सोरोंजी मार्ग पर ग्राम मामों के निकट शुक्रवार की सुबह एक ऑटो डिवाइडर से टकरा गया। जिससे उसमें सवार चार लोग गंभीर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। जनपद बरेली के फतेहगंज निवासी सददाम (24), शकील (24), बाकिर (19) एवं हरियाण के झर्झर के निवासी ओमपाल (26) बरेली से ऑटो से कासगंज आ रहे थे। ऑटो ग्राम मामों के निकट पहुंचकर अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकरा गया। ऑटो के टकराते ही उसमें सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। हादसे को होता देख आस-पास के लोग एवं राहगीर मौके पर एकत्रित हो गए। लोगों ने मदद कर उसमें सवार लोगों को ऑटो से बाहर निकाला। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed