फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uncontrollable car broke the door and reached room four injured see video

घर के अंदर भी नहीं सुरक्षित: बेकाबू कार दरवाजा तोड़ते हुए ऐसे पहुंची कमरे तक..., वीडियो देख रह जाएंगे हैरान

Fri, 17 Nov 2023 10:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 17 Nov 2023 10:29 PM IST
सार

आवास विकास कॉलोनी के घर में तेज रफ्तार कार दरवाजा तोड़कर घर में घुस गई। हादसे के दौरान अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में चार लोग घायल हो गए।
 

विज्ञापन
Uncontrollable car broke the door and reached room four injured see video
बेकाबू कार दरवाजा तोड़ते हुए पहुंची कमरे तक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-12 में बृहस्पतिवार को आधी रात में बेकाबू कार घर का दरवाजा तोड़कर अंदर जा घुसी। हादसे में चालक सहित 4 लोग जख्मी हो गए। उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस को किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि आवास विकास सेक्टर-12 सी स्थित एक मकान में जन सेवा केंद्र संचालित है। रात करीब 2 बजे एक अनियंत्रित कार मेन गेट तोड़कर मकान के अंदर घुस गई। मकान के अंदर संचालक आरपी सिंह सो रहे थे। कार को एंथम एंक्लेव निवासी ऋषभ भार्गव चला रहा था। उसके साथ कार में एक युवती व 2 युवक थे। ऋषभ ने बताया कि मेहमान दिल्ली से शादी में आए थे, जिन्हें छोड़ने के लिए कार से निकला था। हादसे में चारों घायल हो गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जनसेवा केंद्र में के कर्मचारी विकास ने बताया कि छह महीने पहले एक मोटरसाइकिल सवार इसी तरह दरवाजा तोड़कर अंदर आकर दीवार से टकराया था, तब भी दीवार टूट गई थी। जगदीशपुरा थानाध्यक्ष केपी सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस पहुंची थी। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed