फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uncle shot and killed nephew in a family dispute in Agra

कातिल चाचा: महिलाओं के विवाद में भतीजे की गोली मारकर हत्या, घटना के बाद हमलावर का परिवार फरार

Tue, 01 Nov 2022 02:26 AM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, आगरा
माई सिटी रिपोर्टर, आगरा Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 01 Nov 2022 02:26 AM IST
सार

नगला मेवाती के रहने वाले गफ्फार खान और उसके भाई सत्तार खान के मकान बराबर में है। दोनों परिवारों में काफी समय से विवाद चला आ रहा है। एक वर्ष से परिवार की महिलाओं में एक दूसरे से झगड़ा है। 

विज्ञापन
Uncle shot and killed nephew in a family dispute in Agra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

थाना ताजगंज के नगला मेवाती में सोमवार रात 12 बजे दो परिवार की महिलाओं के बीच का विवाद संघर्ष में बदल गया। आरोप है कि चाचा ने भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी घर से भाग निकले। जानकारी पर थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


नगला मेवाती के रहने वाले गफ्फार खान और उसके भाई सत्तार खान के मकान बराबर में है। दोनों परिवारों में काफी समय से विवाद चला आ रहा है। एक वर्ष से परिवार की महिलाओं में एक दूसरे से झगड़ा है। 
विज्ञापन


दोनों परिवारों में कई बार कहासुनी हो चुकी है। सत्तार खान के बेटे गुलजार खान (27)  का चाचा गफ्फार खान से कुछ समय पहले झगड़ा भी हुआ था। गफ्फार और उसके परिवार के लोग सत्तार और उसके बेटे गुलजार से रंजिश मान रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सदर अर्चना सिंह ने बताया कि दोनों परिवारों में महिलाओं को लेकर सोमवार रात को विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि गफ्फार और उसके बेटे लाठी-डंडे निकाल लाए। इसके बाद सत्तार के घर पर हमला बोल दिया। गुलजार भी उनके परिवार से भिड़ गया। 


आरोप है कि गफ्फार खान पक्ष के लोगों ने तमंचे से गोली चलाई, जिसमें एक गोली गुलजार के सीने में लग गई। वह वहीं गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। आरोपी घर से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed