फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Uncle murdered for protesting against drinking alcohol

शराब पीने का विरोध करने पर की थी चाचा की हत्या

Sun, 21 Mar 2021 10:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
Uncle murdered for protesting against drinking alcohol
कुसमरा। थाना किशनी क्षेत्र के गांव इंद्रपुर में शराब के नशे में रिश्ते के चाचा की चाकू मारकर हत्या करने के आरोपी सुरजीत को रविवार को कैथोली मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया गया है। पूछताछ में उसने बताया कि चाचा ने शराब पीने से रोका तो उसे गुस्सा आ गया और उसने चाकू मारकर उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

सीओ भोगांव अमर बहादुर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि थाना किशनी की कुसमरा चौकी क्षेत्र के गांव इंद्रपुर निवासी रामौतार (45) अविवाहित थे। वह परिवार के भतीजे सुरजीत के घर पर ही रहते थे।
विज्ञापन

भतीजा शराब पीने का आदी था। कुछ दिन पूर्व रामौतार ने अपना तीन बीघा खेत बेच दिया था। इस बात से सुरजीत चाचा से नाराज चल रहा था। घटना की शाम सुरजीत शराब पी रहा था। तभी चाचा रामौतार ने उसे शराब पीने को लेकर समझाया। इससे खफा होकर सुरजीत ने चाकू मारकर उनकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी सुरजीत ने अपना जुर्म कबूल किया है। रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed