फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Unclaimed newborn child found in Yamuna river in Mathura

खाकी में मसीहा: नवजात को तसले में रखकर यमुना में बहाया, पुलिस ने बचाई जान

Fri, 07 May 2021 12:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 07 May 2021 12:12 AM IST
सार

चामुण्डा घाट के पास नवजात के रोने की आवाज यमुना नदी में बह रहे तस्ले से आ रही थी। जब लोगों ने देखा तो वे दंग रह गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। 

विज्ञापन
Unclaimed newborn child found in Yamuna river in Mathura
तस्ले में रखा नवजात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। गुरुवार को यमुना नदी में बह रहे तस्ले (लोहे की परात) में लावारिस नवजात मिला। उसके रोने की आवाज सुनकर लोगों को पता चला। मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात को सुरक्षित बाहर निकाला। नवजात को तस्ले में रखकर किसने बहाया, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस ने नवजात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


घटना वृंदावन के चामुण्डा घाट की है। गुरुवार की सुबह थाना वृंदावन पुलिस को सूचना मिली कि यमुना नदी में चामुण्डा घाट के पास एक नवजात शिशु बह रहा है। इस सूचना पर चौकी प्रभारी अद्धा मनोज कुमार शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से नवजात को यमुना नदी से सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन


कोरोना वायरस: भाप लेने के लिए कासगंज पुलिस ने बनाया 'जुगाड़', कुकर में लगाया पाइप
विज्ञापन
विज्ञापन


सफेद कपड़े में लिपटा नवजात एक तस्ले में रखा हुआ था। वह बिलख रहा था। पुलिस नवजात को जिला अस्पताल लेकर आई और चाइल्डलाइन को सूचना दी। इस पर चाइल्डलाइन की टीम जिला अस्पताल पहुंच गई। नवजात को नदी में किसने फेंका, इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है। 

नवजात शिशु को बिलखता देखकर लोगों का कलेजा कांप गया। वे मासूम को फेंकने वाले को कोसने लगे। लोगों ने कहा, गनीमत रही कि यमुना की लहरों से तस्ला पलटा नहीं। अन्यथा मासूम की जान भी जा सकती थी। जिसने भी मासूम को नदी में फेंका, उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। 


मथुरा में इस तरह का पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी लावारिस नवजात मिल चुके हैं। 12 अप्रैल को राया थाना क्षेत्र में रामलला आश्रम के समीप झाड़ियां में जीवित नवजात बच्ची मिली थी। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed