फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   unauthorised contruction destroyed in sahawar

सहावर में चला बुल्डोजर, सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण किया ध्वस्त

Tue, 05 Apr 2022 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
unauthorised contruction destroyed in sahawar
कासगंज के सहावर कस्बे में सरकारी भूमि से अवैध निर्माण ढहाती जेसीबी - फोटो : KASGANJ
कासगंज। जिले में लगातार सरकारी संपत्ति से कब्जे हटाए जा रहे हैं। सहावर कस्बे में ब्लॉक की 75 लाख रुपये की कीमत की जमीन पर चार लोगों ने कब्जा करके मकान व दुकान बना रखी थी। डीएम हर्षिता माथुर और एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे के निर्देश पर सहावर तहसील प्रशासन ने अवैध कब्जा हटा दिया। एसडीएम रवेंद्र कुमार सिंह की मौजूदगी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई। इस कार्रवाई को लेकर अवैध कब्जाधारकों में खलबली है।
विज्ञापन

सहावर कस्बे में ब्लॉक सहावर की शासकीय भूमि गाटा संख्या 778 और 779 पर जगदीश पुत्र गोकुल प्रसाद, भूरे पुत्र गोकुल प्रसाद, राम सिंह पुत्र गोकुल प्रसाद, छोटे पुत्र गोकुल प्रसाद निवासीगण तारापुर ने कब्जा करके दुकान, मकान आदि का निर्माण करा रखे थे। सहावर तहसील प्रशासन ने अवैध कब्जा करने वालों को नोटिस देकर कब्जा छोड़ने की चेतावनी दी, लेकिन कब्जाधारकों ने प्रशासन की चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया। सोमवार को एसडीएम रवेंद्र बहादुर, सहावर खंड विकास अधिकारी, इंस्पेक्टर सहावर राजकुमार सिंह पुलिसबल के साथ पहुंच गए। जेसीबी से निर्माण ढहा दिया। प्रशासन की कार्रवाई से लोगों में सनसनी बनी हुई है। एसडीएम रवेंद्र बहादुर ने बताया कि अवैध निर्माण ध्वस्त किया गया है। जुर्माना वसूली की कार्रवाई भी की जाएगी। लगातार सरकारी संपत्तियों से कब्जा हटवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed