{"_id":"624f2f4eeb83152cc31243b1","slug":"unaurthorised-clinic-managing-intolerable-kasganj-news-agr529553766","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध अस्पताल, क्लीनिक व पैथौलॉजी के खिलाफ अभियान करें तेज, दर्ज कराएं एफआईआर- डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध अस्पताल, क्लीनिक व पैथौलॉजी के खिलाफ अभियान करें तेज, दर्ज कराएं एफआईआर- डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में तीन दिन चलाए गए अवैध अस्पतालों, क्लीनिकों व पैथोलॉजी के खिलाफ अभियान से डीएम हर्षिता माथुर संतुष्ट नहीं हुईं। उन्होंने प्रभावी तरीके से कार्रवाई सुनिश्चित करने व एफआईआर दर्ज कराने के सीएमओ को निर्देश दिए हैं। डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने दो स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों की टीमें गठित की हैं। जो पूरे जिले में अभियान चलाएंगी।
जिले में पिछले तीन दिन अवैध व अधोमानक अस्पतालों, क्लीनिकों व पैथोलॉजी के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान चार अस्पताल और क्लीनिक सीज किए गए। जबकि दस अस्पताल व क्लीनिक संचालकों को नोटिस जारी किए गए। बिना पंजीकरण के चलने वाले अस्पतालों, क्लीनिकों व पैथोलॉजी संचालकों के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई। ऐसी स्थिति को देखते हुए डीएम अभियान की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हुईं। उन्होंने कहा कि अभियान को प्रभावी तरीके से चलाया जाए। जहां एफआईआर की जरूरत है वहां तत्काल यह कार्रवाई कराई जाए। जिलाधिकारी ने सीएमओ को टीम गठित करने के निर्देश दिए। उसके बाद सीएमओ डॉ. अनिल कुमार ने दो टीमें गठित की हैं। जो जांच अभियान चलाएंगी और अवैध रूप से संचालित अस्पतालों, क्लीनिकों व पैथोलॉजी के संचालकों के खिलाफ एफआईआर भी कराई जाएंगी।
- जिलाधिकारी के निर्देश पर दो टीमें अवैध अस्पतालों, क्लीनिकों व पैथोलॉजी की जांच पड़ताल व कार्रवाई के लिए गठित की गईं हैं। शीघ्र ही यह टीम जांच का कार्य शुरू करेगी और अवैध रूप से संचालित अस्पतालों व पैथोलॉजी संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगी। - डॉ. अनिल कुमार, सीएमओ।