फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   uma bharati slams mayawati over sp bsp alliance in agra

गठबंधन पर बोलीं उमा भारती- मायावती को मेरा नंबर दे दो, परेशानी आए तो मुझे फोन करें

Tue, 29 Jan 2019 07:26 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Tue, 29 Jan 2019 07:26 PM IST
विज्ञापन
uma bharati slams mayawati over sp bsp alliance in agra
आगरा में केंद्रीय मंत्री उमा भारती

लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के गठबंधन पर केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि गठबंधन की सफलता किसी सिद्धांत पर आधारित होती है। यहां तो कोई सिद्धांत ही नहीं है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा-बसपा के गठबंधन का अतीत दुखद रहा है। मायावती पर अब कोई संकट आता है तो उन्हें कौन बचाएगा। उन्होंने कहा कि मायावती को मेरा नंबर दे दो। जब किसी परेशानी में आएं तो वे मुझे फोन कर सकती हैं।
विज्ञापन

 
उन्होंने अयोध्या में अधिग्रहीत करीब 70 एकड़ भूमि संबंधी केंद्र सरकार की याचिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का यह फैसला स्वागत योग्य है। वो सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता कर रही थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

ओडीएफ कार्यशाला में लिया हिस्सा

उन्होंने कहा कि अयोध्या में प्रकरण में सुनवाई में देरी हुई, वह इसकी वजह में नहीं जाना चाहती हैं। सुप्रीम कोर्ट सर्वोपरि है लेकिन राम मंदिर प्रकरण में हुई देरी से देश व्यग्र हो रहा है। जनता अब चाहती है कि अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर जल्द से जल्द बने। 

केंद्रीय पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री उमा भारती ने मंगलवार को आगरा के तारघर मैदान में ओडीएफ कार्यशाला में आईं थीं। उन्होंने ओडीएफ अभियान में सहयोग देने वाले प्रधानों और स्वच्छताग्राहियों को प्रमाणपत्र वितरित किए। इसके बाद लोगों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया। 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उमा भारती ने आगरा जिला और शहर ओडीएफ घोषित होने पर प्रशासन को बधाई दी। साथ ही लोगों को स्वच्छ संदेश दिया। उन्होंने बताया कि यूपी में अभी कई जगह शौचालय नहीं बन पाए हैं। प्रदेश में 44 लाख शौचालयों का निर्माण अभी और होना है। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि खुले में शौच से मुक्ति (ओडीएफ) का दर्जा प्राप्त करने वाला केरल सबसे बड़ा राज्य है। यूपी भी ओडीएफ के क्षेत्र में अग्रसर है। खुले में शौच की समस्या पर उमा भारती ने कहा कि यह लोगों की आदत है। कुछ लोग शौचालय में जाने से डरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed