फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Russia Ukraine War two students reach at home

Russia Ukraine War: घर लौटे छात्र बोले- किसी जंग से कम नहीं थे रोमानिया बॉर्डर पर गुजरे तीन दिन

Sun, 06 Mar 2022 12:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:32 AM IST
सार

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद वहां से सुरक्षित निकलना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। जिले के दो अन्य छात्र अपने घरों पर सुरक्षित पहुंच गए। वहीं अभी भी कई छात्रों के परिजन अपने बच्चों के सकुशल वापस लौटने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Russia Ukraine War two students reach at home
शहर के मोहल्ला आवास विकास में अपने परिजनों के साथ शिवम यादव - फोटो : MAINPURI

विस्तार

यूक्रेन पर रूस के हमले के बीच जिले के एमबीबीएस छात्र-छात्राओं का घर पहुंचना शुरू हो गया है। शुक्रवार को जिले के दो छात्र अपने घर पहुंच गए। छात्र-छात्राओं ने भारत सरकार को यूक्रेन की सीमावर्ती देशों से बेहतर सुविधाएं देते हुए घर पहुंचाने के लिए धन्यवाद दिया है। 

विज्ञापन

हवाई रनवे पर गिरे बम 

यूक्रेन के इवानो- फ्रंकीवक्स्क शहर की मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे शिवम यादव शुक्रवार की रात 10 दिन की यात्रा करने के बाद शहर के मोहल्ला आवास विकास स्थित अपने आवास पर पहुंचे। आवास विकास निवासी सेवानिवृत्त कैप्टन सुरेंद्र सिंह यादव के पुत्र शिवम ने बताया कि 24 फरवरी को यूक्रेन पर रूस ने हमला किया तो उससे पांच किमी की दूरी पर हवाई रनवे पर बम गिरे।

विज्ञापन

निजी बस से निकले थे बॉर्डर के लिए  

यूक्रेन के इवानो- फ्रंकीवक्स्क शहर से लगभग 450 भारतीय छात्र 25 फरवरी को निजी बस करके रोमानिया बॉर्डर के लिए निकले। शिवम ने बताया कि यूक्रेन में रामोनिया बॉर्डर पर उसने तीन दिन बिताए। यह तीन दिन उसे आजीवन याद रहेंगे। शिवम ने बताया कि वह 25 फरवरी को शाम सात बजे रोमानिया बॉर्डर पहुंच गया था। यहां वह तीन दिन रुका। तीनों दिन किसी दिन 12 घंटे तो किसी दिन 18 घंटे वह रोमानिया पहुंचने के लिए लाइन में लगा, जिससे पैरों में सूजन आ गई। उसने बताया कि यूक्रेनी सैनिकों ने वहां भारतीय छात्रों की पिटाई की। वे पहले अपने देश के लोगों को निकाल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

12 किमी चले पैदल 

उसने बताया कि 28 फरवरी को उसे वहां से निकलने का मौका मिला। 12 किमी पैदल चलकर वह रोमानिया पहुंचा। उसने बताया कि रोमानिया सरकार और रोमानिया में मौजूद भारतीय दूतावास ने पूरा सहयोग किया। रोमानिया बॉर्डर के वह तीन दिन किसी जंग से कम नहीं थे। तीन मार्च को उसे रोमानिया से केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और भारतीय दूतावास ने मुंबई के लिए फ्लाइट की व्यवस्था की। मुंबई से उसे उत्तर प्रदेश सरकार ने दिल्ली लाने की व्यवस्था की। दिल्ली से उत्तर प्रदेश सरकार ने उसे घर भेजा। चार मार्च की रात वह अपने घर सुरक्षित पहुंचा। शिवम के घर पहुंचने से परिवार में खुशी का माहौल है।

सरकार करे छात्रों की प्रैक्टिस की व्यवस्था 

शिवम ने भारत सरकार और प्रदेश सरकार से अपील की है कि यूक्रेन से एमबीबीएस कर रहे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई और प्रैक्टिस बाधित हुई है। कई छात्र ऐसे हैं जो तीन-तीन या चार-चार साल का कोर्स कर चुके हैं। उनकी प्रैक्टिस जरूरी है। शिवम ने भारत सरकार और प्रदेश सरकार से अपील की कि कि छात्रों को प्रैक्टिस के लिए स्थानीय स्तर पर संचालित सरकारी अस्पतालों में जगह दी जाए। जब तक यूक्रेन में हालात शांत नहीं होते उनकी प्रैक्टिस जारी रखी जाए। उसने जिले के सीएमओ और जिलाधिकारी से भी अपील की है। 

05एमएनपी-31-करहल अपने आवास पर पहुंचा कुशांग अपनी मां और चाची के साथ

करहल अपने आवास पर पहुंचा कुशांग अपनी मां और चाची के साथ- फोटो : MAINPURI

घर पहुंचा कुशांग बांटी गई मिठाई 

करहल के सिरसागंज रोड निवासी रनवीर सिंह यादव का बेटा कुशांग यादव यूक्रेन से सुरक्षित पोलैंड होते हुए गुरुवार की रात अपने बहन-बहनोई के पास शिकोहाबाद पहुंच गया था। शनिवार को वह अपने बहनाई उपेंद्र यादव के साथ अपने घर पहुंचा। यहां घर पहुंचते ही उसकी मां और चाची ने उसे गले लगा लिया। कुशांग के सुरक्षित घर पहुंचने पर परिवार में खुशी का माहौल है।

कोयना को आज मिल सकती है भारत के लिए फ्लाइट   

करहल निवासी एमबीबीएस छात्रा कोयना यादव पिछले चार दिनों से हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में ही है। शनिवर को परिजनों से हुई बात में कोयना ने बताया कि वह बुडापेस्ट में ही है। यहां आज रात फ्लाइट उसे भारत के लिए फ्लाइट मिलने की उम्मीद है। फ्लाइट से मुंबई के लिए मिलेगी या दिल्ली के लिए यह अभी कंफर्म नहीं है। कोयना के परिजन बेेसब्री से उसका इंतजार कर रहे हैं। 

रोमानिया से आज कार्तिक पहुंचेगा भारत 

बेवर के मोहल्ला महाजनान निवासी रामजी गुप्ता का पुत्र कार्तिक गुप्ता यूक्रेन में एमबीबीएस कर रहा है। गुरुवार को कार्तिक रोमानिया पहुंच गया था। पिछले तीन दिन से उसे स्वदेश लौटने के लिए फ्लाइट नहीं मिल सकी। परिजनों से हुई बात में कार्तिक ने बताया कि रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट स्थित एयरपोर्ट पर वह मौजूद है। आज रात उसे दिल्ली या मुंबई के लिए फ्लाइट मिल सकती है। कार्तिक के परिजनों को उसके घर पहुंचने का इंतजार है।

राहुल दो दिन से कर रहा फ्लाइट का इंतजार 

कुरावली के मोहल्ला फर्दखाना निवासी चीफ फार्मासिस्ट डॉ. सूरज पाल सिंह का 26 वर्षीय पुत्र राहुल यूक्रेन में एमबीबीएस की शिक्षा ग्रहण कर रहा है। वह गुरुवार को 25 घंटे की यात्रा के बाद रोमानिया सकुशल पहुंच गया था। शनिवार को राहुल से हुई वार्ता के बाद परिजनों ने बताया कि वह रोमानिया स्थित एयरपोर्ट पर मौजूद है। वह दो दिन से भारत के लिए आने वाले फ्लाइट का इंतजार कर रहा है। परिजनों ने बताया कि उम्मीद है कि वह राहुल को दिल्ली के लिए रविवार को फ्लाइट मिल जाए।

आज भारत पहुंच सकती हैं स्नेहा  

शहर के मोहल्ला पंजाबी कॉलोनी निवासी देवेश यादव की पुत्री एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा स्नेहा यादव गुरुवार को हंगरी बॉर्डर पार कर हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट पहुंच गई थी। स्नेहा यादव के नाना शिवराज सिंह ने बताया कि स्नेहा शनिवार को बुडापेस्ट में भारतीय दूतावास की देखरेख में एक होटल में मौजूद है। शनिवार की रात उसे दिल्ली या मुंबई के लिए फ्लाइट मिलने की उम्मीद है। परिजन स्नेहा के घर पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं।

रूस यूक्रेन सीमा पर दूसरे दिन भी रहा अभिषेक  

थाना क्षेत्र के गांव जसवंतनगर निवासी पेशगार सिंह का पुत्र अभिषेक यूक्रेन में ही फंसा हुआ है। एमबीबीएस के छात्र अभिषेक ने शनिवार को परिजनों से हुई बात में बताया कि वह रूस के बॉर्डर की तरफ बढ़ रहा है। उम्मीद है कि रविवार को वह रूस पहुंच जाएगा। अभिषेक के यूक्रेन में फंसे होने पर परिवार के लोग चिंतित हैं।

यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद वहां से सुरक्षित निकलना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। जिले के दो अन्य छात्र अपने घरों पर सुरक्षित पहुंच गए। वहीं अभी भी कई छात्रों के परिजन अपने बच्चों के सकुशल वापस लौटने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed