{"_id":"6ae8fd7291fa846420016d5c","slug":"uday-hits-a-century-alok-smashes-6-sixes-in-one-over-agra-news-c-25-agr1067-1203414-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: उदय ने जड़ा शतक, आलोक ने एक ओवर में 6 छक्के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: उदय ने जड़ा शतक, आलोक ने एक ओवर में 6 छक्के
Tue, 03 Nov 2026 02:45 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 03 Nov 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
खिलाड़ी को पुरस्कृत करते हुए।
आगरा। पांचवें मंगलानंद कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रवीण कुमार क्रिकेट एकेडमी के खिलाड़ियों ने सोमवार को दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज की। पहले मैच में करन गोला ने घातक गेंदबाजी कर 5 विकेट झटके। वहीं दूसरे मैच में उदय यादव के नाबाद शतक और आलोक रत्न के एक ओवर में लगातार छह छक्कों ने मैदान पर रोमांच ला दिया।
पहले मैच में प्रवीण कुमार एकेडमी ने चौधरी रिंकू सिंह एकेडमी से टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। करन गोला की घातक गेंदबाजी के सामने चौधरी रिंकू की टीम 72 रन पर सिमट गई। करन ने 4 ओवर में 2 मेडन रखते हुए महज 6 रन देकर 5 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रवीण कुमार एकेडमी ने 1 विकेट खोकर आसानी से मैच जीत लिया। राजीव ने नाबाद 57 रन बनाए। करन गोला को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
दूसरे मैच में एसडब्ल्यूजीसी के खिलाफ दूसरे मुकाबले में प्रवीण कुमार एकेडमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 1 विकेट पर 282 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। उदय यादव ने 50 गेंदों में नाबाद 103 रन बनाए जबकि आलोक रत्न ने 23 गेंदों में 12 छक्कों की मदद से नाबाद 88 रन की पारी खेली। आलोक ने पारी के दौरान एक ओवर में लगातार छह छक्के जड़कर सभी को रोमांचित कर दिया। कार्तिकेय सिंह ने भी 61 रन जोड़े। जवाब में एसडब्ल्यूजीसी की टीम 82 रन पर ढेर हो गई। करन और नितिन गोला ने 3-3 विकेट लिए। आतिशी पारी खेलने वाले आलोक रत्न को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।