फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Udaipur Kala road in bad shape, pond full of filth

Agra News: उदयपुर कला की सड़क बदहाल, तालाब में गंदगी से बेहाल

Mon, 02 Feb 2026 09:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
Udaipur Kala road in bad shape, pond full of filth
उदयपुर कला के मार्ग पर जल भराव
बाह। जैतपुर के उदयपुर कला गांव का मुख्य मार्ग जलभराव से बदहाल पड़ा है। छोटी पुलिया पर गहरे गड्ढे तो पहले से थे ही, पानी भरने से दलदल और फिसलन के हालात पैदा हो गए हैं। वहीं तालाब की सफाई नहीं होने से गंदगी भरी है। इसकी दुर्गंध से भी लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

गांव के अजय भदौरिया, मोनू भदौरिया, सेवाराम, दिनेश, संगीता, प्रीती, ललित आदि ने पुलिया के पास नाले के निर्माण और पानी की निकासी की मांग की है। साथ ही मुख्य मार्ग के गड्ढे भरे जाने की गुहार लगाई है। बताया कि गांव का मुख्य मार्ग तो बदहाल पड़ा है। तालाब में गंदगी की दुर्गंध से लोगों का सांस लेना मुश्किल हुआ है। कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी तालाब की सफाई नहीं की गई है। समाजसेवी अजय भदौरिया ने बताया कि शिकायत पर हर बार समाधान का आश्वासन मिलता है, लेकिन समाधान नहीं होता। ग्रामीणों ने रास्ता दुरुस्त कराने और तालाब की सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed