फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Typhoid patients are increasing in the district

सावधान : जिले में बढ़ रहे हैं टाइफाइड के मरीज

Wed, 17 May 2023 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 17 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Typhoid patients are increasing in the district
मैनपुरी। जिले में पिछले कुछ दिनों से टाइफाइड के मरीजों की संख्या बढ़ी है। टाइफाइड की चपेट में आने से पीड़ित मरीजों की हालत बिगड़ रही है। उन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल की यदि बात करें तो यहां 80 से 90 मरीज टाइफाइड का प्रतिदिन उपचार ले रहे हैं। तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच जिले में टाइफाइड के मरीजों की संख्या तेजी के साथ बढ़ रही है। जिला अस्पताल के फिजीशियन कक्ष में प्रतिदिन 80 से 90 मरीज ऐसे पहुंच रहे हैं जिनमें टाइफाइड के लक्षण दिख रहे हैं। इन मरीजों की जांच कराई जा रही है। जांच के दौरान भी प्रतिदिन 25 से 30 मरीजों में टाइफाइड की पुष्टि हो रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. जेजे राम का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से टाइफाइड के मरीज बढ़े हैं इसके पीछे कहीं न कहीं दूषित भोजन और पानी है। गर्मी के मौसम में लोगों को खान-पान पर विशेष ध्यान देना होगा। शहर में बेचे जा रहे कटे फटे फल और खुले में रखी मिठाइयां लोगों को बीमार कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उनके पास प्रतिदिन 80 से 90 मरीज बुखार से पीड़ित होकर पहुंच रहे हैं इनमें टाइफाइड के लक्षण दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन


टाइफाइड के लक्षण
- तेज बुखार आना
- पेट दर्द होना
- उल्टी दस्त होना
- मांसपेशियों में दर्द होना
- अनजाने में वजन कम होना
- भूख कम लगना
- सिरदर्द के साथ थकान महसूस करना

टाइफाइड के कारण
- टाइफाइड साल्मोनेला टाइफी बैक्टीरिया के कारण होता है जिसके कारण आंतों में गंभीर संक्रमण हो सकता है। इसका बुखार का बैक्टीरिया संक्रमित लोगों के मूत्र या मल के जरिए भी दूसरे लोगों में ट्रांसफर हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अगर आप किसी टाइफाइड से पीड़ित रोगी द्वारा बनाया गया या छुआ गया खाना खाते हैं तो इससे भी आपको टाइफाइड हो सकता है।
- अगर आपने वॉशरूम का उपयोग करने के बाद अपने हाथों को ठीक से नहीं धोया है, तो आप टाइफाइड का शिकार हो सकते हैं।
- संक्रमित व्यक्ति के साथ संपर्क में आना भी इसके संक्रमण को बुलावा दे सकता है।
- इसके अलावा, फलों और सब्जियों को धोने में इस्तेमाल किए जाने वाला दूषित पानी भी टाइफाइड का कारण बन सकता है।

बचाव के उपाय
- अपने पीने और खाने की आदतों के बारे में बहुत सावधान रहें
- कुछ भी खाने से पहले हाथ धोना न भूलें, खासकर कच्चा खाना
- नल का पानी पीने से बचें
- गली की दुकानों का खाना खाने से बचें
- कच्चे भोजन, विशेष रूप से मांस, चिकन आदि का सेवन न करें
- सुरक्षित, स्वच्छ पानी की बोतलें कसकर सील के साथ ले जाएं।
- हमेशा उबला हुआ पानी पसंद करें क्योंकि यह रोगाणु मुक्त होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed