फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two youths were bitten by snakes at different places.

Agra News: अलग-अलग स्थानों पर दो युवकों को सांप ने डसा

Wed, 29 Oct 2025 11:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Two youths were bitten by snakes at different places.
कासगंज। जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर सांप ने दो युवकों को डस लिया। उनकी हालत बिगड़ने पर परिजन ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

सिढ़पुरा के गांव सुनहरा निवासी पुष्पेंद्र (30) पुत्र हुकुम सिंह बुधवार की दोपहर समय 3 बजे अपने खेत पर धान की फसल एकत्रित कर रहा था। इस दौरान सांप ने उसके पैर में डस लिया। सर्पदंश के बाद उसकी चीख निकल गई। उसने घर पहुंचकर परिजन को सांप के डसने के बारे में जानकारी दी। परिजन ने उसे अमांपुर पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टर ने हालत को गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल भेज दिया। उधर, गांव इखौना निवासी हवलदार (37) पुत्र राम सिंह बुधवार की दोपहर करीब 3:30 बजे अपने खेत पर कार्य कर रहा था। इसी दौरान सांप ने उसके पैर में डस लिया। परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां दोनों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि सांप के डसने पर पीड़ित व्यक्ति को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराएं। इससे उसकी जान बचाई जा सके। किसी बायगीर व झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed