फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two youths saved the life of girl drowning in Yamuna river in agra

Agra: जवाहर पुल से यमुना में कूदी किशोरी, चचेरे भाइयों ने जान पर खेलकर बचाया, पुलिस ने किया सम्मानित

Tue, 24 May 2022 08:11 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 24 May 2022 08:11 PM IST
सार

आगरा में पशु चराने वाले दो युवकों ने बहादुरी की मिसाल पेश करते हुए एक किशोरी को यमुना नदी में डूबने से बचा लिया। पुलिस ने दोनों को सम्मानित किया है। 

विज्ञापन
Two youths saved the life of girl drowning in Yamuna river in agra
पुलिस ने दोनों युवकों को किया सम्मानित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के जवाहर पुल से मंगलवार दोपहर को एक किशोरी ने यमुना नदी में छलांग लगा दी। यह देखकर राहगीर शोर मचाने लगे। यमुना किनारे अपने पशुओं को चराने आए दो चचेरे भाई किशोरी को बचाने के लिए नदी में कूद गए। 10 मिनट के प्रयास के बाद उसे बाहर निकाल लाए। होश में लाने के बाद उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन भी पहुंच गए। थाना प्रभारी निरीक्षक ने युवकों को साहस के लिए सम्मानित किया है।

विज्ञापन


घटना दोपहर तकरीबन एक बजे की है। रामबाग की तरफ से जींस और टीशर्ट पहने हुए एक किशोरी रामबाग की तरफ आ रही थी। जवाहर पुल पर आने के बाद वह रेलिंग की तरफ पहुंची। अचानक से उसने यमुना में छलांग लगा दी। कुछ राहगीरों ने उसे देख लिया। इस पर शोर मचाने लगे। यमुना में सीता नगर निवासी नीरज और उसका चचेरा भाई नितिन नदी किनारे गायों को चराने आए थे। 

विज्ञापन

10 मिनट में किशोरी को यमुना से निकाला

आवाज सुनकर दोनों युवकों ने किशोरी को देख लिया। वह यमुना में कूद गए। 10 मिनट में किशोरी को बाहर निकाल लाए। उन्होंने अपनी जान की भी परवाह नहीं की। किशोरी को बाहर निकालने के बाद दोनों भाइयों ने उसे होश में लाया। उसने बताया कि वह फाउंड्री नगर की रहने वाली है। उसकी उम्र 16 साल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उसके परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पर थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा आ गए। वहीं किशोरी से पूछताछ के बाद उसके परिजन उसे अपने साथ ले गए। परिजनों ने बताया कि किशोरी नाराज होकर घर से निकल आई थी। निरीक्षक ने दोनों भाइयों की जान बचाने पर पीठ थपथपाई। इसके बाद सम्मान स्वरूप 500-500 रुपये का इनाम भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed