{"_id":"6a9677b2483526c1bb0e96ee","slug":"two-youths-returned-to-agra-from-congo-in-isolation-along-with-families-due-to-ebola-virus-screening-process-2026-09-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्या यूपी में मिला इबोला का केस?: कांगो से आगरा लाैटे दो युवक आइसोलेट, स्वास्थ्य विभाग ने दी बड़ी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्या यूपी में मिला इबोला का केस?: कांगो से आगरा लाैटे दो युवक आइसोलेट, स्वास्थ्य विभाग ने दी बड़ी जानकारी
Tue, 01 Sep 2026 12:29 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: Arun Parashar
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:29 PM IST
सार
कांगो से आगरा लाैटे दो युवकों को परिवार सहित आइसोलेट कर दिया गया है। इबोला संक्रमण की आशंका पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो युवकों की स्क्रीनिंग की। साथ टीम उन पर नजर बनाए रखे है।
विज्ञापन
इबोला
- फोटो : एएनआई
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांगो से आगरा लाैटे दो युवकों में इबोला वायरस के संक्रमण की आशंका पर स्वास्थ्य विभाग की टीम उनके घर पहुंची। परिजन सहित दोनों को स्वास्थ्य टीम ने आइसोलेट कर दिया है। दोनों में इबोला संक्रमण को लेकर अब स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी जानकारी दी है।
प्रभारी सीएमओ डॉक्टर अमित रावत ने बताया कि अफ्रीकी देशों में इबोला वायरस चल रहा है। ऐसे में इन देशों से आने वाले सभी लोगों की एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग की जाती है। इनकी भी स्क्रीन की गई है। इनमें किसी तरह के कोई लक्षण नहीं है। नमूने भी नहीं लिए गए हैं। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सात दिन तक निगरानी की जाती है।

रैपिड रिस्पांस टीम के प्रभारी डॉक्टर नंदन सिंह ने बताया कि डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन के मुताबिक जहां बीमारी फैलती है वहां के आने जाने वालों की संबंधित जिलों में एयरपोर्ट पर स्क्रीनिंग की जाती है। हमारी टीम ने स्क्रीनिंग की थी। इनमें किसी तरह के लक्षण नहीं है और इनके कोई भी नमूने भी नहीं दिए गए हैं। सात दिन में किसी तरह की परेशानी और लक्षण दिखने पर नमूना लेकर के जांच कराई जाएगी।
कांगो में इबोला का प्रकोप है। वहां से भारत आने वाले लोगों की एयरपोर्ट पर नमूने लेकर जांच की जा रही है। 32 वर्षीय युवक 28 अगस्त को मुंबई पहुंचा। एयरपोर्ट से निकलने से पहले इबोला वायरस की जांच के लिए सैंपल लिए गए। दूसरा युवक 28 अगस्त को दिल्ली होकर आया था। वहां एयरपोर्ट पर सैंपल लिए गए थे। दिल्ली और मुंबई से दोनों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को भेजी गई थी।