फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two youths preparing for army recruitment injected themselves with horse injection in Agra

सेना में भर्ती होने का जुनून: खुद को घोड़े का इंजेक्शन लगाकर दाैड़े युवक, फिर जो हुआ; चिकित्सक भी रह गए दंग

Fri, 11 Sep 2026 05:25 AM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 11 Sep 2026 05:25 AM IST
सार

यूपी के आगरा जिले में एक चाैंका देने वाला मामला सामने आया है। दो युवकों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें चिकित्सक के पास ले गए। यहां युवकों  ने जो कहानी बताई, उसे सुन हर कोई हैरान रह गया।

विज्ञापन
Two youths preparing for army recruitment injected themselves with horse injection in Agra
युवकों ने खुद को लगा लिया घोड़े का इंजेक्शन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के आगरा जिले में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे दो युवकों ने ऐसा काम किया कि चिकित्सक भी हैरान रह गए। दोनों युवकों ने घोड़ों को दिया जाने वाला इंजेक्शन खुद को लगा दिया। जिससे दोनों युवकों की हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए। यहां इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। चिकित्सकों की मानें तो इस इंजेक्शन से युवकों की जान भी जा सकती थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-आगरा में गैस पाइप लाइन टूटी: मेट्रो खुदाई के दाैरान क्षतिग्रस्त, सप्लाई बंद; सुबह हो सकती है शहर में किल्लत
विज्ञापन


 

मामला आगरा के खेरागढ़ क्षेत्र का है। दौड़ते समय थकान का अहसास कम करने के लिए घोड़ों को लगाया जाने वाला स्टेरॉयड इंजेक्शन आर्मी भर्ती की तैयारी कर रहे दो युवकों ने दौड़ में बेहतर प्रदर्शन के लिए लगवा लिया। दोनों युवक दोस्त हैं। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे तबीयत बिगड़ने पर उनके साथी उन्हें सीएचसी खेरागढ़ लेकर पहुंचे। युवकों के पास इंजेक्शन की खाली शीशी भी थी।

 

ये भी पढ़ें-यूपी: एमजी रोड पर प्रदर्शन कर रहे थे सपा कार्यकर्ता, राहगीर युवक ने लगा दिए मोदी-योगी के नारे; वीडियो वायरल

उन्होंने बताया कि तीन एमएल इंजेक्शन लगाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। सीएचसी में करीब दो घंटे उपचार के बाद दोनों की हालत में सुधार हुआ। इसके बाद साथी उन्हें घर ले गए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके सिंह ने बताया ऐसे इंजेक्शन शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक हैं। अधिक मात्रा में लगाने से जान भी जा सकती है। युवाओं को इसका प्रयोग नहीं करना चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed