{"_id":"647b7fd8470afa0b890dde25","slug":"two-youths-injured-in-road-accident-mainpuri-news-c-25-1-178608-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सड़क हादसे में दो युवक हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सड़क हादसे में दो युवक हुए घायल
Sat, 03 Jun 2023 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 03 Jun 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। औंछा रोड बाईपास पर शनिवार की सुबह किसी वाहन की टक्कर लगने से एक बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जनपद एटा के अलीगंज क्षेत्र निवासी नितिन कुमार अपने रिश्तेदार राजन के साथ किसी काम से मैनपुरी आए थे। वहां से घिरोर जा रहे थे। तभी औंछा रोड पर मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। संवाद
-- --
ट्रक की टक्कर से दंपती हुए घायल
कुसमरा। चौकी क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार दंपती घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने मरहम पट्टी कराने के बाद घर भेजा। कन्नौज क्षेत्र निवासी राखी देर शाम पति राजेश के साथ किशनी से वापस घर लौट रहीं थीं। बाइक जब कुसमरा कन्नौज बॉर्डर के पास पहुंची। तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दंपती घायल हो गए। स्थानीय लोगों एक निजी चिकित्सक के यहां मरहम पट्टी कराई। इसके बाद दंपती गंतव्य के लिए रवाना हो गए। संवाद