{"_id":"66f7e00b1ef1b1c503030375","slug":"two-youths-died-in-a-road-accident-near-bhikanpur-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-124705-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: भीकनपुर के पास हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: भीकनपुर के पास हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
Sat, 28 Sep 2024 04:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sat, 28 Sep 2024 04:22 PM IST
विज्ञापन
भीकनपुर के पास हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत
- भोगांव के रहने वाले थे मृतक, पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम एक बाइक पर सवार दो युवक मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन की चपेट में आ गए। जिला अस्पताल में दोनों युवकों को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक भोगांव क्षेत्र के रहने वाले थे। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराया।
भोगांव थाना क्षेत्र के गांव जसवंतपुर निवासी संजू (37) शुक्रवार की देर शाम बाइक से साथी लक्ष्मण निवासी नगला हरिसिंह के साथ मैनपुरी किसी काम से आ रहे थे। बाइक जब थाना एलाऊ क्षेत्र में मैनपुरी किशनी मार्ग पर भीकनपुर मोड के पास पहुंची। तभी मार्ग से गुजर रहे किसी वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस बीच मौके का फायदा उठाकर चालक वाहन को लेकर भाग गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों युवकों को पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची। वहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद युवकों को मृत घोषित कर दिया।
मौत की खबर सुनते ही मृतक के परिजन में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शनिवार को शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। घरों में चीख पुकार मची है।