फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two youths died after hit by train while taking selfie on railway track in firozabad

जानलेवा सेल्फी : फिरोजाबाद में रेलवे लाइन पर फोटो लेते समय ट्रेन की चपेट में आए दो युवक, मौत

Sat, 19 Jun 2021 04:06 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 19 Jun 2021 04:06 PM IST
सार

फिरोजाबाद में रेलवे लाइन पर दौड़ती ट्रेन के आगे खड़े होकर सेल्फी लेना दो युवकों के लिए जानलेवा साबित हुआ। ट्रेन से कटकर दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। 

विज्ञापन
two youths died after hit by train while taking selfie on railway track in firozabad
रेलवे लाइन (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर सेल्फी लेते समय दो युवकों की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना फिरोजाबाद के थाना रसूलपुर क्षेत्र में घटित हुई। दोनों युवक नींबू वाले बाग के सामने रेलवे लाइन पर सेल्फी ले रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। दो युवकों की मौत से उनके परिवारों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


रसूलपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला कोठी नवीगंज निवासी सलमान (25) पुत्र निजाम और वसीम (23) पुत्र सलीम शनिवार को नीबू वाले बाग के सामने रेलवे लाइन पर खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे। इसी दौरान हावड़ा से दिल्ली जाने वाली ट्रेन आ गई। दोनों युवक ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद रसूलपुर थाना पुलिस के साथ आरपीएफ प्रभारी अमित चौधरी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवकों की मौत की खबर पर उनके परिजन जिला अस्पताल पहुंचे गए। उन्होंने बताया कि सलमान दोनों पैरों से दिव्यांग था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed