{"_id":"5ea5904990036b0f162c9953","slug":"two-young-man-found-dead-on-highway-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Lockdown: आगरा में हाईवे पर दो युवकों के शव मिलने से सनसनी, हादसे की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lockdown: आगरा में हाईवे पर दो युवकों के शव मिलने से सनसनी, हादसे की आशंका
Mon, 27 Apr 2020 12:31 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 27 Apr 2020 12:31 AM IST
सार
एक युवक तो कान में लीड लगाकर निकला था सुबह की सैर करने, दूसरा कबाड़ की गोदाम में था चौकीदार
विज्ञापन
मृतक मुकेश और मनीष का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा-फतेहपुर सीकरी हाईवे पर रविवार की सुबह दो युवकों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सड़क हादसा मानकर पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक मृतक अभुआपुरा तथा दूसरा वार्ड नंबर 6 रेलवे कॉलोनी किरावली का रहने वाला था।
एनएच-11 हाईवे पर रविवार की सुबह करीब 6 बजे अभुआपुरा के समीप एक युवक का शव मिला। जिसकी पहचान मनीष (23) पुत्र चोब सिंह निवासी अभुआपुरा के रूप में हुई। घरवालों ने बताया कि मनीष सुबह करीब पांच बजे घूमने निकला था। पुलिस के अनुसार उसके कानों में लीड लगी हुई थी। माना जा रहा है कि इसी कारण वो किसी वाहन की चपेट में आ गया।
थोड़ी दूरी पर मिला दूसरा शव
इसके थोड़ी ही दूर पर एक अन्य युवक का भी शव मिला। जिसकी पहचान स्टेशन रोड किरावली के मुकेश (38) पुत्र टेकचंद्र के रूप में हुई। मृतक के पिता टेकचंद्र ने बताया कि मुकेश नरेश के कबाड़ के गोदाम पर चौकीदारी का काम करता था। वहीं सोता था। यह घटना कैसे और कब हुई। उन्हें कुछ नहीं पता।

एसओ अछनेरा भोलू सिंह भाटी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लग रहा है कि रविवार की सुबह किसी वाहन की चपेट में आने से दोनों की जान गई है। घटना की बारीकी से जांच की जा रही है।
घर में इकलौता कमाने वाले था मुकेश
कबाड़ के गोदाम में चौकीदारी करने वाला मुकेश घर का इकलौता कमाने वाला व्यक्ति था। बेटे की मौत पर आंसू बहाते हुए टेकचंद्र ने बताया कि उसके इस तरह से चले जाने से पूरे परिवार का सहारा छिन गया है।