फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two young man died in road accident at mathura return from gurugram

नवजात पुत्र का चेहरा देखने से पहले मौत ने लगा लिया 'गले', मातम में बदलीं खुशियां

Fri, 03 May 2019 07:50 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 03 May 2019 07:50 PM IST
विज्ञापन
two young man died in road accident at mathura return from gurugram
Dead Body
एक ही पल में खुशियां मातम में बदल गईं। बेटा होने की खुशी में घर जा रहे एक युवक की हादसे में मौत हो गई। मृतक गुरुग्राम से मोटर साइकिल से निकला था। रास्ते में कई दोस्तों से बात भी हुई। सभी से कहा कि पापा बन गया, बेटा हुआ है। उसे देखने घर जा रहा है। लेकिन, होनी को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन


भरतपुर के नगला हाथीपुरा (चिकसाना) निवासी हरीशचंद्र (24) पुत्र दुर्ग सिंह गुरुग्राम में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। गुरुवार सुबह उसे परिवार वालों ने बताया कि उसकी पत्नी को प्रसव पीड़ा के बाद भरतपुर के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। यह सुनकर हरीशचंद्र दोपहर बाद गुरुग्राम से निकल पड़ा। 
विज्ञापन


रास्ते में ही उसे बेटे पैदा होने की सूचना मिल गई। इस पर हरीशचंद्र ने अपने कई दोस्तों से भी बात की। कहा कि वह पापा बन गया है। बेटा पैदा हुआ है। घर जा रहा है। पहले वह गोवर्धन में अपनी बुआ से मिलने पहुंचा था। बाइक सवार हरीशचंद्र जब थाना मगोर्रा के गांव पुरा के पास पहुंचा तो किसी वाहन ने टक्कर मार दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची मगोर्रा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचित किया। मृतक के चाचा करुआ की मानें तो जिस समय हरीशचंद्र की मौत हुई, उससे आधे घंटे पहले ही उसकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया।

हरीशचंद्र के साथ हुआ हादसा गुरुवार की शाम पांच बजे का बताया जा रहा है। बच्चा साढ़े चार बजे पैदा हुआ है। हरीशचंद्र का यह दूसरा बेटा है। पहला बेटा पौने दो साल का है। युवक की मौत से घर में कोहराम मच गया। 

वृंदावन की श्यामनगर कालोनी निवासी सुनील (20) पुत्र सतीश मथुरा से वृंदावन बाइक से लौट रहा था। मथुरा-वृंदावन मार्ग पर आईटीआई कॉलेज के पास सामने से ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। मौके पर ही युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची वृंदावन पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed