फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two young man death in accident in kasganj

कासगंज: ट्राई साइकिल से टकराई तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौत, दिव्यांग घायल

Sat, 23 Feb 2019 03:12 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 23 Feb 2019 03:12 PM IST
विज्ञापन
two young man death in accident in kasganj
प्रतीकात्मक तस्वीर
कासगंज जिले में तेज रफ्तार से बाइक चलाना दो युवकों के लिए जानलेवा साबित हुआ। शनिवार की सुबह थाना पटियाली क्षेत्र के परसादी नगला के समीप बाइक सवारों ने सामने से आ रहे दिव्यांग की ट्राईसाकिल में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


घटना में मौके पर ही बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि ट्राईसाइकिल पर सवार दिव्यांग गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, वहीं दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 
विज्ञापन


मृतकों में राजेश और रेवती निवासी नरोरी बागवाला, जनपद एटा हैं। जबकि दिव्यांग राजू गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलने के बाद मृतकों के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। शव देखकर उनका रो रोकर बुरा हाल हो गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि राजेश और रेवती तेज रफ्तार से बाइक चलाकर आ रहे थे, तभी इनकी बाइक राजू की ट्राई साइकिल से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि काफी दूर तक दोनों युवक बाइक के साथ घसीटते चले गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed