{"_id":"667d76bcc07b15ca230c51db","slug":"two-years-old-rivalry-dispute-started-with-woman-why-brother-of-former-chairman-of-chhata-got-murdered-2024-06-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura: दो साल पुरानी रंजिश, महिला से शुरू हुआ विवाद...इसलिए हुई छाता के पूर्व चेयरमैन के भाई हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: दो साल पुरानी रंजिश, महिला से शुरू हुआ विवाद...इसलिए हुई छाता के पूर्व चेयरमैन के भाई हत्या
Fri, 28 Jun 2024 12:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 28 Jun 2024 12:01 AM IST
सार
छाता के पूर्व चेयरमैन के भाई की हत्या के मामले में दो साल पुरानी रंजिश सामने आई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन
प्रेम सिंह चौधरी का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विस्तार
मथुरा के छाता कोतवाली के पास मंगलवार देर रात बाइक सवार नकाबपोशों ने छाता के पूर्व चेयरमैन स्व. प्रताप चौधरी के छोटे भाई प्रेम सिंह की सिर में गोली मार कर हत्या यूं ही नहीं की। इसके पीछे दो साल पुरानी रंजिश सामने आई है। यह रंजिश परिवार की एक महिला से निकटता को लेकर पैदा हुई। इसके बाद इन दोनों पक्षों में कुछ-कुछ समय बाद छोटे-छोटे विवाद होते रहे। इन विवादों ने अब बड़ा रूप ले लिया। मन में खुन्नस पाले बैठे पिंटू ने हत्या की वारदात की साजिश रच उसे अंजाम तक पहुंचा दिया।
विज्ञापन
प्रेम सिंह चौधरी (35) पुत्र स्व. छिद्दी सिंह निवासी सिंगू थोक, छाता एक शीतल पेय कंपनी में काम करते थे। मंगलवार रात घटना उस वक्त हुई जब प्रेम सिंह कंपनी में अपनी ड्यूटी खत्म कर रात 10.30 बजे करीब दोस्त रत्न सिंह संग बाइक पर बैठकर गांव लौट रहे थे। मृत शख्स के भतीजे मनीष ने गांव के अमित उर्फ पिंटू, उसके पिता हर प्रसाद, चाचा रामवीर और दोस्त नवीन निवासी मोरकुटी, पलवल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की छानबीन में सामने आया है महिला से निकटता को लेकर दो साल पहले हुई रार का सूत्रधार पिंटू था। उसकी पीड़ित पक्ष ने पिटाई भी की थी। इसके बाद तीन माह पहले अमित उर्फ पिंटू ने तीन माह पहले प्रेम सिंह के भतीजे मंजीत पर फायरिंग भी की थी। पिंटू के चाचा रामवीर से बीती दिवाली पर पटाखे चलाने को लेकर विवाद हुआ था। तब भी हथियार तक निकल आए थे।
पुलिस छानबीन में यह भी सामने आया है कि हत्या इन आरोपियों ने स्वयं की थी। भाड़े के हत्यारे नहीं बुलाए गए। इस वारदात को अंजाम देने के लिए बिना नंबर प्लेट की बाइक का इस्तेमाल किया गया। पुलिस इलाके के सीसीटीवी खंगालने में जुटी है। इंस्पेक्टर संजय कुमार त्यागी ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। सर्विलांस, स्वाट व एसओजी टीमें भी तलाश में जुटीं हैं। जल्द आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।