फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two-year-old innocent girl was left outside the orphanage

UP: वो अभागी न समझ सकी...सर्द रात और पास रखी कपड़ों की पोटली, मासूम आंखों में उनका इंतजार, जो अनाथालय छोड़ गए

Sat, 08 Mar 2025 09:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 08 Mar 2025 09:40 AM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से एक दिन पहले मासूम बिटिया को अपनों से दुत्कार मिली। उसे सर्द रात में अनाथालय के गेट पर छोड़ दिया गया। वो गेट पर बैठी अपनों की राह देख रही थी, चौकीदार की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बालगृह में आश्रय दिलाया।
 

विज्ञापन
two-year-old innocent girl was left outside the orphanage
बच्ची का फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से एक दिन पहले समाज का कुरूप चेहरा भी देखने को मिला। दो साल की बच्ची को बृहस्पतिवार की सर्द रात बालूगंज स्थित अनाथालय के बाहर छोड़ दिया गया। वह वाकर में बैठी अपनों की राह देख रही थी। उसके कपड़े पोटली में बांधकर रखे गए थे। चाैकीदार अमर सिंह ने आश्रम प्रबंधन को जानकारी दी। पुलिस ने बच्ची को बालगृह में आश्रय दिलाया।
विज्ञापन



 

ठीक से नाम भी नहीं बता पा रही मासूम
थाना रकाबगंज के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रात 9 बजे पुलिस को सूचना दी गई कि प्रेम सदन आश्रम के गेट पर एक बच्ची मिली है। वह अपना नाम नहीं बता पा रही है। ठीक से बोलने में भी असमर्थ है। आश्रम में 10 से 15 साल तक के अनाथ लड़कों और 10 से 18 साल की अनाथ लड़कियों को आश्रय दिया जाता है। मगर, छोटे बच्चों को नहीं रखा जा सकता है। इसलिए पुलिस पहुंच गई। बच्ची चलने में भी असमर्थ लग रही थी। महिला पुलिसकर्मी बच्ची को गोद में उठाकर शाहगंज स्थित बालगृह ले आई। बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश करने के बाद आश्रय दिलाया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिर काैन हैं माता-पिता?
पुलिस ने बताया कि बच्ची के माता-पिता काैन हैं? यह पता किया जा रहा है। इसके लिए आश्रम के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं। बच्ची को यहां इस तरह छोड़कर जाने के पीछे क्या कारण है, यह भी परिजन की पहचान होने पर ही पता चलेगा। उसे कहां से लेकर आया गया? बच्ची के अस्वस्थ होने की आशंका है, इस वजह से ही उसे छोड़ा गया होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed