फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two-year old daughter of woman captured away by her live in friend who living in Agra

Agra: लिवइन दोस्त से हो गई कहासुनी... तो महिला की मासूम बेटी को उठा ले गया आरोपी; अब पुलिस कर रही तलाश

Wed, 17 Jan 2024 12:00 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 17 Jan 2024 12:00 AM IST
सार

आगरा में लिवइन दोस्त से कहासुनी हो गई तो महिला की मासूम बेटी को आरोपी उठा ले गया। इसके बाद फोन करके सूचना भी खुद ही दी। अब उसे पुलिस तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
two-year old daughter of woman captured away by her live in friend who living in Agra
लिव इन रिलेशनशिप। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

ताजनगरी आगरा के कमला नगर थाना क्षेत्र में पति से अनबन के बाद लिवइन में रह रही महिला की दो साल की बेटी को उसका लिवइन दोस्त ही उठाकर ले गया। महिला का दोस्त से झगड़ा हो गया था। गुस्से में वह बेटी को उठाकर ले गया। चेन्नई की ट्रेन में बैठ गया। रास्ते में एक यात्री की मदद से कॉल भी किया। पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है। बालिका की बरामदगी के लिए टीम को लगाया गया है।

विज्ञापन


पीड़िता मूल रूप से भरतपुर की रहने वाली है। उसने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 10 साल पहले हुई थी। पति और ससुरालियों से अनबन होने पर छह महीने पहले वह आगरा आ गई थी। वह दो साल की बेटी को भी अपने साथ ही रख रही है। दो बच्चों को अपनी मां के पास छोड़ दिया है।
विज्ञापन


उसकी दोस्ती फिरोजाबाद के रहने वाले रोहित से है। रोहित के साथ वह लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। किराए का मकान लिया हुआ था। पास में ही मां का घर है। दोनों मजदूरी करते थे। पिछले दिनों गोवर्धन में रहने वाली उसकी बड़ी बहन की तबीयत खराब हो गई थी। इस पर वह उसे देखने जाना चाहती थी, मगर रोहित उसे जाने से मना कर रहा था। इस बात पर दोनों में झगड़ा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को वह घर में काम कर रही थी। इस दौरान रोहित मां के घर से बेटी को उठा कर ले गया। शाम तक जब उसका कोई पता नहीं चला तो पुलिस को सूचना दी। रोहित ने रास्ते से कॉल भी किया, जिसमें बेटी को उठा कर ले जाने की बात भी कही। बोल रहा था कि मैं तुमसे अच्छा बेटी को रखूंगा। इसके बाद फोन काट दिया।


थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद वीर सिंह ने बताया कि जिस नंबर से कॉल किया गया था वह स्विच ऑफ आ रहा था। एक बार फोन रिसीव किया। कॉल उठाने वाले ने बताया कि वह चेन्नई की ट्रेन में बैठा हुआ है। एक व्यक्ति आया था, बेटी के साथ मदद मांग रहा था। इस पर उसे कॉल करा दिया था। बाद में लोगों के कॉल आ रहे थे, इसलिए उसने फोन स्विच ऑफ कर दिया। पुलिस की दो टीमों को लगाया गया है। बालिका की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed