फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two-year-old child killed after car collides with bike in Kasganj

Road Accident: कासगंज में कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो साल के बेटे की मौत, मां सहित तीन घायल

Thu, 02 Jun 2022 06:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 02 Jun 2022 06:04 PM IST
सार

कासगंज-मिरहची मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दो साल के मासूम की मौत हो गई। 

विज्ञापन
two-year-old child killed after car collides with bike in Kasganj
हादसे में मासूम की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में शादी समारोह से वापस लौट रहे बाइक सवारों को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ रेफर कर दिया गया है। हादसा कासगंज-मिरहची मार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे हुआ। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक ढोलना थाना क्षेत्र के नगला गोदी निवासी दिनेश अपनी पत्नी रामप्यारी और साली लता पत्नी गंगा प्रसाद निवासी सेवर ढोलना के साथ बाइक से नगला हिमांशी मिरहची से शादी समारोह से वापस आ रहा था। लता की गोद में उसका दो वर्षीय पुत्र मोहित था। 
विज्ञापन


जब वह गोलाकुआं के निकट पहुंचा, तभी तेज गति से आ रही इनोवा कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे चारों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम की मौत से परिवार में चीत्कार 

पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय भेजा, जहां पर चिकित्सकों ने मासूम मोहित को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल लता, चोब सिंह और रामप्यारी का प्राथमिक उपचार कर अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। मासूम की मौत से परिवार में चीत्कार मच गया।  

सदर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक सत्यपाल भाटी ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंचकर घायलों को चिकित्सालय भेजा। एक बच्चे की मौत हुई है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed