{"_id":"5d4d7b5a8ebc3e6c9d3b57c6","slug":"two-year-old-child-died-due-to-fall-into-gutter-in-firozabad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नगर निगम की लापरवाही ने ली एक और मासूम की जान, खुले नाले में गिरकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निगम की लापरवाही ने ली एक और मासूम की जान, खुले नाले में गिरकर मौत
Sat, 10 Aug 2019 12:08 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 10 Aug 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
प्रशांत का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना लाइनपार क्षेत्र के ढोलपुरा में शुक्रवार शाम खुले नाले में गिरने से दो वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के मौत होने से परिवार में कोहराम मच गया। नगर आयुक्त विजय कुमार के साथ पुलिस पहुंच गई।
थाना लाइनपार के ढोलपुरा निवासी सोनवीर का दो वर्षीय बेटा प्रशांत शाम करीब पांच बजे खेलते-खेलते नाले की तरफ चला गया और खुले नाले में गिर गया। कुछ देर बाद परिजनों को जानकारी हुई तो उन्होंने उसे खोजा। नाले से मासूम को निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
प्रशांत सोनवीर का इकलौता बेटा है। उसकी मां रचना देवी व दादी हरको देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों में नगर निगम द्वारा बनवाए नाले पर रेलिंग नहीं लगाने को लेकर गुस्सा था। नाले में बच्चागिरने की सूचना पर नगर आयुक्त विजय कुमार भी पहुंच गए।
विज्ञापन
क्षेत्रीय लोगों ने नगर आयुक्त के समक्ष नारेबाजी की। पार्षद मुनेंद्र यादव ने भी विरोध दर्ज कराया। नगर आयुक्त विजय कुमार ने आश्वासन दिया खुले नाले को ढकवाया जाएगा।

थाना लाइनपार एसओ संजय सिंह ने कहा कि ढोलपुरा में बच्चे के डूबने की सूचना नहीं मिली है। हो सकता है कि डायल-100 की टीम पहुंची हो। यदि परिजन शव का पोस्ट मार्टम कराएंगे तो कार्रवाई करके शव भेजा जाएगा।
विजय कुमार नगर आयुक्त फिरोजाबाद ने कहा कि ढोलपुरा में बच्चे की मौत नाले में गिरने से हो गई है। नाले के पटाव को लेकर बात रखी थी। घरों के सामने पटाव करा दिया जाएगा। ताकि हादसा नहीं होने पाए।
वार्ड संख्या 25 के पार्षद मुनेंद्र यादव का कहना है कि नगर निगम की मेयर एवं अधिकारियों को नाले का पटाव के लिए कई पत्र दे चुका हूं। लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया। यदि पहले निगम के अधिकारी ध्यान देते तो प्रशांत की जान नहीं जाती।