{"_id":"5da805f88ebc3e01557e807e","slug":"two-year-girl-child-sexual-harassment-by-youngman","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाकः दो साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, गोद में खिलाने के लिए ले गया था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाकः दो साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म, गोद में खिलाने के लिए ले गया था युवक
Thu, 17 Oct 2019 11:41 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 17 Oct 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में बालिका से दुष्कर्म का आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना न्यू आगरा क्षेत्र के एक मोहल्ले में दो साल की बालिका से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप मोहल्ले के ही एक युवक पर है। वह बच्ची को गोद में खिलाने के बहाने अपने घर लेकर गया और उसके साथ गलत हरकत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें: छात्रा से दुष्कर्म: सपा नेता का बेटा फरार, पुलिस ने तीन आरोपी किए गिरफ्तार
घटना मंगलवार शाम सात बजे की है। परिजनों ने बताया कि बालिका की मां डिलीवरी होने की वजह से अस्पताल में भर्ती है। पिता काम पर गए थे। बालिका घर में अन्य परिजनों के साथ थी। तभी आरोपी होरीलाल (20) आया। वह बालिका को गोद में उठाकर खिलाने के बहाने ले गया।
विज्ञापन
आधा घंटे बाद वापस घर छोड़ गया। पिता घर आए तो बालिका की हालत बिगड़ी हुई थी। इस पर परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां घटना की जानकारी हुई। इस पर आरोपी के घरवालों से शिकायत की।

आरोप है कि उन्होंने जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। इस पर पुलिस से शिकायत की। आरोपी होरीलाल और उसके भाई नारायन के खिलाफ दुष्कर्म, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी, पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को आरोपी होरीलाल को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी जूता कारीगर है।
थाने पर आईं महिलाएं, कड़ी सजा दिलाने की मांग
पीड़ित बच्ची के परिवार की महिलाएं बुधवार को थाने पर पहुंच गईं। महिलाओं का कहना था कि होरीलाल पर परिवार काफी भरोसा करता था। इसलिए उसे गोद में बेटी को ले जाने दिया। मगर, किसी ने सोचा नहीं था कि वह ऐसी हरकत कर देगा। पुलिस से कड़ी सजा दिलाने की मांग की।