{"_id":"637cf4f0bb73784ccc4ec7f9","slug":"two-workers-died-due-to-electrocution-during-work-in-under-construction-house-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: निर्माणाधीन मकान में कार्य के दौरान करंट लगने से दो मजदूरों की मौत, तीन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: निर्माणाधीन मकान में कार्य के दौरान करंट लगने से दो मजदूरों की मौत, तीन झुलसे
Tue, 22 Nov 2022 09:43 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 22 Nov 2022 09:43 PM IST
सार
फरह क्षेत्र के गांव ओल में मंगलवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे दो मजदूरों की करंट लगने से मौत हो गई। जबकि तीन झुलस गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के थाना फरह क्षेत्र के गांव ओल में मकान की बीम खड़ा कराते समय हाईटेंशन लाइन से छू गई। इससे बीम में करंट दौड़ गया। घटना में पांच मजदूर झुलस गए। इनमें से दो मजदूरों की मौत हो गई। एक मजदूर ओल और दूसरा भरतपुर का निवासी था। तीन मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
थाना फरह के गांव ओल में चौकीपुरा रोड पर किरारई में महावीर शर्मा के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य का ठेका महावीर ने मुकेश ठेकेदार को दे रखा है। ठेकेदार मंगलवार को मकान में बीम खड़ा करवा रहा था। शाम चार बजे हाईटेंशन तार से बीम छू जाने से करंट आ गया, जिससे अर्जुन , मुकेश, महावीर, सुरेंद्र और यादराम झुलस गए।
विज्ञापन
तत्काल सभी को भरतपुर ले जाया गया। यहां पीड़ितों का डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। उपचार के दौरान यादराम (35) निवासी सांतरुक, थाना-कुम्हेर, जिला भरतपुर व सुरेंद्र (50) निवासी ओल की मौत हो गई। ओल चौकी इंचार्ज ने बताया कि चौकी पुरा रोड पर करंट से पांच मजदूरों के झुलसने की सूचना मिली थी। इन्हें भरतपुर हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। उपचार के दौरान दो की मौत हो गई।
विज्ञापन