फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two Women Gave Birth To Child In Ambulance Kasganj

Kasganj: एंबुलेंस में गूंजी किलकारी, अस्पताल ले जाते समय दिया बच्चों को जन्म

Sun, 03 Jul 2022 03:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 03 Jul 2022 03:51 PM IST
सार

एंबुलेंस 102 में दो बच्चों ने जन्म लिया, दोनों जच्चा-बच्चा पूरी तरह सुरक्षित हैं। दोनों महिलाएं एवं बच्चों को प्रसव के बाद अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
 

विज्ञापन
Two Women Gave Birth To Child In Ambulance Kasganj
एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कासगंज में गर्भवती महिलाओं के प्रसव को लेकर परिजनों की लापरवही कम होने का नाम नहीं ले रही। परिजनों द्वारा प्रसूताओं को समय से अस्पताल में भर्ती न कराने से एंबुलेंस में बच्चों के जन्म के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार को दो बच्चों ने एंबुलेंस में जन्म लिया। आए दिन ही ऐसे मामले सामने आ रहे हैं। 
विज्ञापन


गंजडुंडवारा क्षेत्र के ग्राम बहादुर नगर निवासी सुषमा देवी पत्नी उमेश कुमार को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर  102 एंबुलेंस यूपी 41जी 2647 मौके पर पहुंच गई। जब एंबुलेंस प्रसूता को लेकर अस्पताल जा रही थी, तभी महिला की हालत बिगड़ गई। ईएमटी आयुष, चालक जितेंद्र ने आशा कृष्णा देवी की मदद से  महिला ने सुबह 07:28 बजे बेटे को जन्म दिया।
विज्ञापन

 
वहीं गांव गढ़ी बढौला निवासी कशमीरा देवी पत्नी बलबीर को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर  108 एंबुलेंस यूपी 32 ईजी 4711 उनके घर पर पहुंची। जब एंबुलेंस महिला को लेकर अस्पताल जा रही थी, तभी महिला को प्रसव पीड़ा तेज हो गई। ईएमटी रोहित सक्सेना एव चालक दीपक ने आशा कुशमा देवी की मदद से प्रसव कराया।  सुबह 10:30 बजे पर एक लड़की को जन्म दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोग्राम मैनेजर अभिषेक पांडे और जिला प्रभारी विक्रांत आजाद ने बताया कि दोनों महिलाएं एवं बच्चों को प्रसव के बाद अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। महिलाएं एवं बच्चे पूरी तरह से सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed